{"_id":"7813d2ce-7745-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"british-pm-says-he-is-sachin-fan-loves-hot-curries","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन और भारतीय करी के दीवाने हैं ब्रिटिश पीएम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सचिन और भारतीय करी के दीवाने हैं ब्रिटिश पीएम
नई दिल्ली/लंदन/एजेंसी
Updated Fri, 15 Feb 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन अगले सप्ताह प्रस्तावित अपनी भारत यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और गर्म मसालेदार भारतीय करी के दीवाने हैं।
विज्ञापन
ब्रिटिश पीएम आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से भारी भरकम व्यापार शिष्ट मंडल के साथ कैमरन के दिल्ली व मुंबई दौरे की पुष्टि किए जाने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा की जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने बाकायदा कुछ बड़े एशियाई टीवी चैनलों से बातचीत भी की। कैमरन की इस यात्रा को उनके कार्यालय द्वारा तय किया गया अब तक का सबसे बड़ा दौरा माना जा रहा है।
विज्ञापन
कैमरन ने कहा कि ब्रिटेन और भारत 21वीं सदी के सबसे बड़े साझेदारों में से एक हो सकते हैं। बकौल कैमरन, दोनों देशों के संबंध विशेष हो सकते हैं क्योंकि हमारा साझा इतिहास रहा है और दोनों के बीच प्रगाढ़ संबंध हैं।
क्रिकेट के दीवाने
उन्होंने कहा कि हमारी भाषा, संस्कृति और पसंद नापसंद एक जैसी है। दोनों देश क्रिकेट के दीवाने हैं। कैमरन ने कहा कि अगर हम अपने व्यवसाय और विश्वविद्यालयों को एक टीम के रूप में आगे बढ़ाएं, तो हमारा भविष्य उज्ज्वल होगा।
उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दोनों देशों के रिश्तों को सीमित दायरे में बांधा जा सकता है। ब्रिटिश पीएम ने कश्मीर जैसे गंभीर मुद्दे से खुद को अलग रखा और भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत पर जोर दिया। कैमरन ने कहा कि अगर ब्रिटेन की बजाय भारत-पाकिस्तान इस मसले पर आगे बढ़ते हैं तो इसे हल करने में ज्यादा मदद मिलेगी।