फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bride Refused to go with Husband After he fainted

चक्कर खाकर गिरा दूल्हा, दुल्हन ने ठुकराया

Fri, 05 Dec 2014 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 05 Dec 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
Bride Refused to go with Husband After he fainted

यूपी में हाथरस के सिकंदराराऊ में विदाई के समय दूल्हे को चक्कर आना महंगा पड़ गया। लड़की ने दूल्हे को मिर्गी की बीमारी बता ससुराल जाने से इनकार कर दिया। वर पक्ष ने वधु पक्ष से काफी मिन्नतें कीं लेकिन लड़की पक्ष नहीं माना तो दुल्हन की विदाई के लिए बाराती कोतवाली पर धरना देकर बैठ गए।

विज्ञापन


उनका कहना था कि शादी के दौरान जो चढ़ावा चढ़ाया गया था वो भी लड़की वाले नहीं लौटा रहे हैं। पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक बॉबी पुत्र कैलाशनाथ निवासी कल्याणपुर, कानपुर की शादी ग्राम नौरथा ईशेपुर निवासी पप्पू की बेटी नीतू माथुर से तय हुई थी। बुधवार को गांव में बारात आई और दावत के पश्चात भांवरें भी पड़ गईं। इस दौरान वर पक्ष ने लड़की को सोने-चांदी के जेवरात भी पहनाए।

विज्ञापन

पूरी बारात कोतवाली में

Bride Refused to go with Husband After he fainted

गुरुवार सुबह जब विदाई हो रही थी। तभी दूल्हा चक्कर खाकर गिर पड़ा। बस फिर क्या था, यह देखकर दुल्हन पक्ष बिदक गया। लड़की ने यह कहकर विदाई से इनकार कर दिया कि लड़के को मिर्गी की बीमारी है। बात बढ़ी तो निर्णय लिया गया कि लड़के को डॉक्टर को दिखाया जाए।

सीएचसी चिकित्सक ने लड़के का परीक्षण करने के बाद स्पष्ट कर दिया कि दूल्हे को मिर्गी की बीमारी नहीं है। दो रातों से जगने और खाना नहीं खाने के कारण उसे चक्कर आए हैं, लेकिन लड़की पक्ष ने फिर भी विदा करने से इनकार कर दिया। उल्टे उन जेवरों को भी देने से मना कर दिया, जोकि वर पक्ष ने दुल्हन को पहनाया था। शादी पर हुए खर्चे की भी मांग कर डाली।

पूरी बारात सुबह से कोतवाली पर पड़ी रही। न तो उनको दुल्हन मिली और न हीं वह जेवर और कपड़े, जो कि दुल्हन को दिए गए थे। एसओ एसपी सिंह का कहना था कि पुलिस मामले की जांच कर करेगी। देर शाम तक बाराती कोतवाली में बैठे रहे, लेकिन विवाद नहीं सुलझ पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed