फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra Modi Magic is Still Working for BJP

मोदी के करिश्मे पर अभी कायम है भरोसा

Mon, 20 Oct 2014 01:56 PM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi Magic is Still Working for BJP

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्मे पर लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


ब्रांड मोदी में भरोसा कायम रखते हुए मतदाताओं ने जहां भाजपा को हरियाणा में स्पष्ट बहुमत दिया है, वहीं महाराष्ट्र में पार्टी को बहुमत के करीब पहुंचा दिया है। दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार बननी तय है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी ने लोकसभा चुनाव के बाद की पहली अग्नि परीक्षा पास कर ली है। चुनाव में सत्ताधारी कांग्रेस हरियाणा और महाराष्ट्र में तीसरे पायदान पर खिसक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में जहां इनेलो दूसरे बड़े दल की रूप में उभरी है, वहीं महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी रही शिवसेना दूसरे स्थान पर रही है। कांग्रेस ने जहां हार को स्वीकार कर भाजपा को जीत की बधाई दी है, वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा में मोदी लहर को विधानसभा चुनाव में सुनामी बन जाने का दावा किया है।

संघ नही चाहता ऐसे सरकार बनाए भाजपा

Narendra Modi Magic is Still Working for BJP

मोदी को देश का निर्विवाद नेता करार देते हुए शाह ने कहा है कि इस नतीजे के बाद पार्टी देश को कांग्रेस मुक्त करने के अभियान में दो कदम और आगे बढ़ी है। इस बीच राकांपा ने महाराष्ट्र में भाजपा को बिना शर्त समर्थन की पेशकश की है।

हालांकि भाजपा-शिवसेना की ढाई दशक पुरानी दोस्ती को फिर से बहाल करने के लिए अंदरखाने दोनों ही ओर से प्रयास हो रहे हैं। शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे ने भाजपा मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक के बीच ही मोदी और शाह से बातचीत कर इस आशय की पहल की है।

संघ भी नहीं चाहता कि भाजपा महाराष्ट्र में राकांपा के समर्थन से सरकार बनाए। हरियाणा में कभी चौथे नंबर की पार्टी रही भाजपा अपने दम पर मोदी के करिश्मे से बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने में कामयाब हो गई है। इस राज्य में पार्टी की सीटों में करीब 1200 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

12 गुना सीटे मिली हरियाणा में

Narendra Modi Magic is Still Working for BJP

90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में पार्टी को 47 सीटें हासिल हुई हैं, जो बहुमत से एक ज्यादा है। इससे पहले भाजपा इस राज्य में अधिकतम 26 सीटों पर लड़ी थी और उसे सर्वाधिक 16 सीट हासिल हुई थी।

बीते विधानसभा चुनाव में अपने दम पर उतरी पार्टी को महज 4 सीटें हासिल हुई थी। उल्लेखनीय है कि दोनों ही राज्यों में पार्टी केपास कोई दमदार चेहरा नहीं था और पार्टी को ठीक विधानसभा चुनाव के समय शिवसेना और हजकां से अलग होने का फैसला करना पड़ा था।

महाराष्ट्र के मतदाताओं ने हालांकि भाजपा को बहुमत तो नहीं दिया, मगर सरकार बनाने का रास्ता साफ कर दिया। पार्टी को 288 सदस्यीय विधानसभा में 123 सीटें हासिल हुई। गौरतलब है कि बीते ढाई दशक से शिवसेना के साथ चुनाव लड़ने वाली भाजपा कभी 60 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई थी।

मगर मोदी की ताबड़तोड़ रैलियों ने न केवल पार्टी के वोटों में सौ फीसदी की बढ़ोत्तरी की, बल्कि सीटों की संख्या में भी करीब 300 फीसदी की बढ़ोत्तरी करा दी। राज्य में शिवसेना 63 सीटों केसाथ दूसरे, 42 सीटों केसाथ कांग्रेस तीसरे और 41 सीटों केसाथ राकांपा चौथे नंबर पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed