फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Boys who travels only with 'jugni' girls

इन लड़कों का पेशा ही है लड़कियां घुमाना

Sat, 10 Oct 2015 06:27 PM IST
Updated Sat, 10 Oct 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
Boys who travels only with 'jugni' girls

रोहित खट्टर और नीतीश चौहान ने ऐसा काम चुना है, जिसमें वे लड़कियों के साथ घूमते भी हैं और इसके लिए पैसे भी लेते हैं। दरअसल रोहित और नितीश 'जुगनी' नाम की एक ट्रैवल एजेंसी चलाते हैं, जिसमें वे हर उम्र की लड़कियों के घूमने का इंतजाम करते हैं। वे इन लड़कियों को 'जुगनी' नाम से पुकारते हैं।

विज्ञापन


मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करते थे। उन्होंने एक दिन यकायक सब छोड़ कर तय किया कि वे सिर्फ लड़कियों के लिए ट्रैवल एजेंसी चलाएंगे। रोहित ने बीबीसी से बातचीत करते हुए कहा, "मैं ट्रैवल का ही काम करता था और मैंने पाया कि लड़कियों को अकेले घूमने में दिक़्कत आती है। मैंने सोचा कि ऐसा काम शुरू किया जाए, जिसमें मैं और मेरा दोस्त नीतीश लड़कियों के साथ उनकी छुट्टी पर जाएं ताकि वे अकेले घूमते हुए सुरक्षित महसूस करें।"

विज्ञापन

एडवेंचर का शौक

Boys who travels only with 'jugni' girls

रोहित और नीतीश एक बार कम से कम छह और ज्यादा से ज्यादा 12 लड़कियों को ही ट्रिप लेकर जाते हैं। नीतीश ने कहा, "लड़कियों के साथ यात्रा करना आसान है, जबकि पुरुषों के साथ कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।" "लड़कियां कभी परेशान नहीं करती हैं। यह और बात है की वे कभी भी किसी चीज की डिमांड कर सकती हैं।"

नीतीश के मुताबिक, "हमें वे सारी चीजें रखनी होती हैं, जो लड़कियां अमूमन अपने पास रखती हैं, मसलन, सैनिट्री पैड, सेफ़्टी पिन, यहां तक कि रबर बैंड भी।" एक साल पहले शुरू की गई अपनी कंपनी के अनुभव बांटते हुए रोहित कहते हैं, "अब समय बदल गया है। किसी भी उम्र की महिला हो, उसे सिर्फ घूमना नहीं, एडवेंचर करना अच्छा लगता है।"

नीतीश कहते है कि "कई बार जुगनियां शराब पी लेती हैं, उसके बाद हमारा काम उन्हें संभालने का होता है।" रोहित और नीतीश कहते हैं, "सबसे मजेदार होता है जब वे हमें फोटो खींचने को कहतीं हैं और ये कभी न खत्म होने वाला सिलसिला होता है। कई बार हमें इतनी तस्वीरें खींचनी होती हैं कि उंगुलियों में दर्द होने लगता है।"

'महिलाओं के लिए, महिलाओं का'

Boys who travels only with 'jugni' girls

दिल्ली की रहने वाली जस्सी 'जुगनी' के बारे में कहतीं हैं, "मैं अपने तीसरे ट्रिप में भी जुगनी के साथ ही जा रही हूँ, यह बहुत सुरक्षित है।" भारत में कई ऐसी ट्रैवल एजेंसियां हैं, जो सिर्फ महिलाओं को टूर कराती हैं। लेकिन वे महिलाएं ही चलाती हैं। मसलन, 'वूमेन ऑन क्लाउड्स'। इसे शिरीन ने शुरू किया था।

सुमित्रा सेनापति ने करीब आठ साल पहले ऐसा ही एक ट्रैवल क्‍लब बनाया था, जिसका नाम है, ‘वाउ’ यानी 'विमेन ऑन वांडरलस्‍ट'। ट्रैवल कंपनी केसरी ने घुमक्कड़ महिलाओं के लिए खास ‘माई फेयर लेडी’ टूर पैकेज पेश किए हैं। इसके तहत महिलाओं को देश-विदेश की कई जानी-अनजानी मंजिलों की सैर कराई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed