फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   boys puncher the cars of teachers

नकल पकड़ी तो निकाल दी गाड़ी की हवा

Fri, 26 Feb 2016 05:32 AM IST
Updated Fri, 26 Feb 2016 05:32 AM IST
विज्ञापन
boys puncher the cars of teachers

मेरठ कॉलेज में कुछ छात्रों की बढ़ती बदसलूकी से शिक्षकों में रोष हैं। दो महिला शिक्षकों ने नकल पकड़ी तो एक शिक्षिका की गाड़ी में पंचर कर दिया तो दूसरी की गाड़ी की हवा निकाल दी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शिक्षक परीक्षा का बहिष्कार करने का मूड बना रहे हैं। छात्र और शिक्षकों के बीच चल रही तनातनी किसी भी दिन हंगामे का रूप ले सकती है।

गौरतलब है फिलहाल सेमेस्टर एग्जाम चल रहे हैं। सुबह और शाम दो पाली में पेपर हो रहे हैं। मेरठ कॉलेज में परीक्षा के दौरान बदसलूकी के कई मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन

शिक्षकों ने की बदसलूकी की भी शिकायत

boys puncher the cars of teachers

कुछ शिक्षकों ने बदसलूकी की शिकायत भी की है। दो महिला शिक्षकों ने नकल करते हुए पकड़ी तो पार्किंग में खड़ी उनकी कार की हवा निकाल दी गई। शिक्षकों और छात्रों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक के बाद एक अभद्रता के मामले सामने आने पर शिक्षकों ने अपनी एसोसिएशन से संपर्क किया है। शिक्षकों की एक बैठक भी हो चुकी है। प्रोक्टोरियल बोर्ड के अलावा प्रिंसिपल ने एक अन्य टीम और तैनात की है। कुछ शिक्षक तो कुछ छात्रों के गलत व्यवहार की शिकायतें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed