फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   boyfriend watching on webcam girlfriend commits suicide

वो उसकी LIVE फांसी देखता रहा और कुछ नहीं कर पाया

Thu, 23 May 2013 11:43 AM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 23 May 2013 11:43 AM IST
विज्ञापन
boyfriend watching on webcam girlfriend commits suicide

जुहू में बुधवार शाम एक युवती ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से चैटिंग के दौरान खुदकुशी कर ली और ब्वॉयफ्रेंड वेबकैम पर सारे घटनाक्रम को देखता रह गया।

विज्ञापन


ब्वॉयफ्रेंड ने युवती को बचाने के लिए उसकी बहन को घर पर भेजा था लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर में छपी खबर के अनुसार, पुलिस सूत्रों ने बताया कि 26 वर्षीय शोभना मोहन, श्रुति भवन के पास मुत्थुस्वामी चॉल में रहती थी। उसका स्वप्निल सुर्वे के साथ प्रेम संबंध था।
विज्ञापन


आठ माह पहले दोनों की शादी तय हो गई थी और कार्ड भी बांटे जा चुके थे। लेकिन स्वप्निल के माता पिता इस शादी के लिए तैयार नहीं थे।

बताया जा रहा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से पांच माह पहले कोर्ट में शादी कर ली। लेकिन दोनों के बीच झगडा़ होने पर सुर्वे ने शादी से इंकार कर दिया।

शोभना के घरवालों का कहना है कि दोनों के बीच पहले भी झगड़े होते रहे हैं। 24 को दोनों की शादी होने वाली थी लेकिन 20 को सुर्वे ने शादी करने से मना कर दिया। इस कारण शोभना अवसादग्रस्त हो गई थी। हालांकि उन्हें दोनों के कोर्ट में शादी होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार शाम को शोभना ने सुर्वे से चैटिंग के लिए कॉल किया। फिर उसने खुदकुशी की धमकी दी। वह जब तब कुछ समझ पाता तब तक शोभना दुपटा एक रॉड में डालकर फंदे से लटक गई।

सुर्वे ने उसकी बहन को कॉल करके उसे रोकने को कहा लेकिन घरवाले जब तक पहुंचते वह खुदकुशी कर चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शोभना का लैपटॉप कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed