{"_id":"b9b7c73fc569d4fc68611506da53d3ee","slug":"boyfriend-kidnapped-girlfriend-and-tortured-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: प्रेमिका से किया रेप, जख्मों पर डाला तेजाब","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हैवानियत: प्रेमिका से किया रेप, जख्मों पर डाला तेजाब
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 24 Jul 2013 02:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि दो दिल जब एक दूसरे से मोहब्बत करते हैं तो एक दूसरे के लिए जान देने को भी तैयार रहते हैं। लेकिन जब उनमें से कोई एक किसी विकृति का शिकार हो जाए तो वह जान का दुश्मन भी बन सकता है।
विज्ञापन
अमेरिका के ओक्लाहोमा के रहने वाले क्लाइडे हरशॉ की कहनी भी कुछ ऐसी ही है। 42 वषीय हरशॉ अपनी गर्लफ्रेंड से बेइंतहा प्यार करता था लेकिन एक दिन वह अपनी गर्लफ्रेंड की जान का दुश्मन बन गया।
विज्ञापन
हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, हरशॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड को जुलाई के शुरूआती दिनों में अगवाकर लिया। फिर उससे रेप किया और तरह-तरह की यौन प्रताड़ना दी। यहां तक कि उसे विकलांग तक बना दिया।
विज्ञापन
उसकी गर्लफ्रेंड ने बताया कि हरशॉ उसे घसीट कर अपने घर ले गया। वहां उसे रस्सी और टेलीफोन के तार से बांध दिया। फिर उसकी हैवानियत सामने आई।
हरशॉ उसे कभी हथौड़े से पीटता था तो कभी चाकू से उसे जख्मी कर देता था। इसके बाद उसके जख्मों पर तेजाब उड़ेल देता था। इतना ही नहीं, ड्रिल मशीन से उसके बाल भी नोचता था।
पीड़िता ने बताया कि वह एक ड्रिल लेकर उसके सिर पर रख देता था और उसे ऑन कर देता था। इससे बाल उसमें उलझ जाते और फिर उन्हें वह उखाड़ देता था।
उसने बताया कि 10 जुलाई को हरशॉ जब उसके कपड़े जला रहा था तो मौका पाकर वहां से भाग निकली। फिर एक व्यक्ति ने उसे थाने पहुंचाया। 12 जुलाई को पुलिस ने हरशॉ को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता ने बताया कि जब उसने ड्रग न खरीदने की बात की तब नाराज हरशॉ ने उसे अगवा कर लिया था।