{"_id":"1b2197ee60b2f23a51c7583ae6caf8c5","slug":"boy-hides-in-wheel-of-aircraft","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई जहाज के पहिए पर लटककर की मुफ्त में यात्रा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हवाई जहाज के पहिए पर लटककर की मुफ्त में यात्रा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Aug 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसों और रेल में बिना टिकट यात्रा करने वाले अक्सर मिल जाते हैं लेकिन नाइजीरिया में लड़के ने बिना टिकट हवाई जहाज की यात्रा भी कर ली।
विज्ञापन
नाईजीरिया के लागोस में हवाई सुरक्षा को धता बताते हुए एक लड़का विमान के पहियों में छुपकर बैठ गया और 35 मिनट की यात्रा के बाद उसने सकुशल लैंडिग भी कर ली। सुरक्षाकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
लड़का बेनिन शहर स्थित अपने घर से भागा था और लागोस पहुंचना चाहता था।
लेकिन जैसे ही विमान ने लैंडिंग की वह पकड़ा गया। बेनिन के लिए टैक्सी ले रही यात्रियों ने उसे दिख लिया और उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को इसकी सूचना दे दी।
एरिक एयरलाइन के प्रवक्ता के अनुसार नाईजीरिया का एक 13-14 साल का लड़का डेनियल इहेकिना लागोस जाने के लिए बेनिन के हवाई अड्डे पर विमान के पहियों में छुपकर बैठ गया था। उसे लागोस में पकड़ा गया।
विज्ञापन
प्रवक्ता के मुताबिक इस मामले में अधिकारियों को जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
अब इसके बाद से हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
हांलाकि सभी लड़के के सकुशल यात्रा करने से हैरान भी हैं क्योंकि पहले भी इस तरह की घटना में कुछ लोगों की जान जा चुकी है।
कहा जा रहा है कि विमान की कम दूरी की उड़ान होने और केवल 21 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ने के कारण लड़के का बचना संभव हो पाया।
लड़के ने पूछताछ में बताया कि उसके परिवारवाले उसे प्रताड़ित करते थे, इससे परेशान होकर वह घर से भाग गया।