फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Born without kidney, uterus, UP teen sets self afire

जन्म से नहीं थी किडनी और गर्भाशय, खुद को लगा ली आग

Mon, 07 Dec 2015 10:02 AM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:02 AM IST
विज्ञापन
Born without kidney, uterus, UP teen sets self afire

अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में जन्म से ही किडनी और गर्भाशय नहीं होने की बात पता चलने के बाद एक युवती ने आत्महत्या कर ली। वह इस बात को लेकर कुछ दिनों से काफी निराश थी जिसके बाद उसने खुद को आग लगा ली।

विज्ञापन


कक्षा 11 में पढ़ने वाली 17 वर्षीय युवती कानपुर के सुभाष नगर की रहने वाली थी। एक दिन अचानक उसकी तबियत खराब हो गई जिसके बाद उसके परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। वहां चांज के दौरान डॉक्टर ने युवती की अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी।
विज्ञापन


जब युवती की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट आई तो सभी लोग हैरान हो गए। रिपोर्ट के मुताबकि युवती के शरीब में एक किडनी और गर्भाशय नहीं था। इस बात की जानकारी जब युवती को हुई तो वह काफी परेशान हो गई। परिजनों के अनुसार वे लड़की का मनोबल बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश करते थे लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। इसका परिणाम यह हुआ कि वह धीरे-धीरे डिप्रेशन का शिकार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगाकर की आत्महत्या

Born without kidney, uterus, UP teen sets self afire

परिजनों ने बताया कि उसकी परेशानी बढ़ती देख उसे कई डॉक्टरों के पास ले गए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वह इस बात को नहीं भुला पाई और लगातार इसे लेकर सोचती रहती थी।

शुक्रवार को युवती के पिता पास के ही गांव में प्रधानी के चुनाव में अपना वोट डालने चले गए। घर पर युवती और उसकी मां ही रह गई। दोपहर के वक्त युवती ने मौका पाकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया और खुद को आग लगा ली। बेटी की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां भागती हुई उसके पास गई और पड़ोसियों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां अस्पताल प्रशासन ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed