{"_id":"0946bf3bdff192da247ed51631d726fc","slug":"bomb-find-below-car-of-cabinet-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय राज्य मंत्री की कार के नीचे मिला बम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केंद्रीय राज्य मंत्री की कार के नीचे मिला बम
एजेंसी/अमर उजाला, पुडुचेरी
Updated Wed, 29 Jan 2014 09:37 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री वी. नारायणसामी के घर के बाहर खड़ी उनकी कार के नीचे बुधवार को एक शक्तिशाली बम बरामद किया गया।
विज्ञापन
मंत्री के इल्लायामन कोइल स्ट्रीट स्थित घर के पास खड़ी कार के नीचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुबह करीब डेढ़ मीटर लंबा पाइप बम देखा।
पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने बम को अपने कब्जे में ले लिया। पाइप बम के दोनों छोर सील थे और उनसे दो तार जुडे़ हुए थे।
आशंका जताई जा रही है कि अपराधी बम को मंत्री की कार में लगाने की कोशिश में थे। नारायणसामी फिलहाल इस समय दिल्ली में है।