फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bodygaurd of SP politician misbehave with ladies

सपा नेता के बॉडीगार्ड ने सरेराह की गंदी हरकत, खूब हुआ हंगामा

Tue, 19 May 2015 04:55 PM IST
Updated Tue, 19 May 2015 04:55 PM IST
विज्ञापन
bodygaurd of SP politician misbehave with ladies

आगरा में एक समाजवादी पार्टी के नेता के बॉडीगार्ड पर दो महिलाओं ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार समाजवादी नेता अभिनव शर्मा के बॉडीगार्ड ने एक्टिवा से जाते समय उन्हें आंख मारी।

विज्ञापन


बॉडीगार्ड की इस हरकत के बाद महिलाओं ने अभिनव शर्मा की गाड़ी बीच सड़क में ही रोक दी। इसके बाद महिला अपने मोबाइल से उनकी मर्सिडीज कार की तस्वीरें खींचने लगी।
विज्ञापन


महिला का दावा है कि बॉडीगार्ड ने उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया गया। जिसके बाद महिला गुस्से में आग बबूला होकर उनकी गाड़ी पर चढ़ गई और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 रुपए देने पर सुलझा मामला

bodygaurd of SP politician misbehave with ladies

दोनों बहनों में से एक महिला का नाम है साध्वी पांडे और उसकी बड़ी बहन का नाम है ज्योति पांडे। साध्वी का कहना है कि वह इस मामले पर कोई एफआईआर नहीं करना चाहती हैं, न ही किसी प्रकार की कार्रवाई करना चाहती हैं।

महिला ने मोबाइल तोड़े जाने के ऐवज में अभिनव शर्मा से 6 हजार रुपए मांगे और पैसे दिए जाने के बाद ही हंगामा खत्म किया। इस हंगामे में अभिनव शर्मा की गाड़ी के शीशे भी टूट गए हैं।

वहीं दूसरी ओर अभिनव शर्मा ने कहा है कि उन्होंने महिला का मोबाइल नहीं तोड़ा। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला ने उनकी चेन तोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed