फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Blast at Chennai railway station

चेन्नई: ट्रेन में धमाके, एक की मौत

Thu, 01 May 2014 01:52 PM IST
Updated Thu, 01 May 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
Blast at Chennai railway station

चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में हुए हैं दो धमाके। इन धमाकों में एक महिला की मौत हो गई है जबकि करीब 14 लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है जबकि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

खबर के मुताबिक बैंगलौर-गोहाटी एक्सप्रेस जो प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर खड़ी थी उसमें अचानक तेज आवाज के साथ एक के बाद एक दो धमाके हुए।

आतंकी साजिश से इंकार नहीं

Blast at Chennai railway station

हालांकि अभी से साफ नहीं है कि ये कोई आतंकी धमाका है या फिर कोई दुर्घटना। गृहमंत्रालय ने भी धमाकों की पुष्टि की है। अभी ये जांच की जा रही है कि धमाकों में किस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया।

फिलहाल मौके पर से घायलों को इलाज के लिए राजीव गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया गया है और घटना की जांच की जा रही है। घटना सुबह करीब सात से साढ़े सात बजे के बीच की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला की मौत, फॉरेंसिक टीम मौके पर

Blast at Chennai railway station

दक्षिण रेलवे के पीआरओ भूपति ने बताया कि इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है जबकि घायलों की संख्या भी बढ़ रही है। उन्होंने धमाके की वजह से अनभिज्ञता जताई।

फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और ये जानने की कोशिश की जा रही है कि धमाके किस कारण से हुए। ये कोई दुर्घटना थी या फिर आतंकी साजिश? क्या इन धमाकों में आईईडी का इस्तेमाल किया गया था?

विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर जारी, मुआवजे का ऐलान

Blast at Chennai railway station
प्रशासन ने मुआवजे की घोषणा भी कर दी है। मृतक महिला के परिजनों के लिए एक लाख रुपये का ऐलान किया गया है जबकि घायलों के लिए 25-25 हजार का ऐलान किया गया है।

हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है। अगर आपका कोई परिजन उस ट्रेन में सफर कर रहा था तो आप हेल्पलाइन नंबर- 044 25357398 पर संपर्क कर आपने परिजनों की कुशल क्षेम जान सकते हैं।

S4 और S5 में हुए धमाके

Blast at Chennai railway station

खबर के मुताबिक बोगी नंबर एस4 औऱ एस5 में धमाके हुए थे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि एस4 कोच की 70 नंबर सीट के नीचे धमाका हुआ।

ट्रेन सात बजकर पांच मिनट पर स्टेशन पर पहुंची थी और उसके बाद ही ये धमाके हुए। दो दिन पहले ही चेन्नई से एक ISI एजेंट को गिरफ्तार किया गया था।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed