फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   black money in swiss bank

स्विस बैंकों में विदेशी धन की सूची में भारत 61वां

Mon, 22 Jun 2015 08:10 AM IST
एजेंसी/ ज्यूरिख
एजेंसी/ ज्यूरिख Updated Mon, 22 Jun 2015 08:10 AM IST
विज्ञापन
black money in swiss bank

स्विस बैंकों में जमा भारतीयों का धन 10 फीसदी घटकर 12,615 करोड़ रह गया है। इसके साथ ही भारत स्विस बैंकों में जमा विदेशी धन की सूची में खिसककर 61वें स्थान पर आ गया है। हालांकि स्विस बैंकों में विदेशी धन जमा करने के मामले में ब्रिटेन और अमेरिका शीर्ष दो स्थान पर काबिज हैं। इसके अलावा इस सूची में पाकिस्तान 73वें स्थान पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंकिंग प्राधिकरण ‘स्विस नेशनल बैंक’ की ओर से जारी हालिया आंकड़ों के मुताबिक अब स्विट्जरलैंड के बैंकों में जमा कुल 16 खरब डॉलर विदेशी धन जमा है। इसमें से भारतीयों का हिस्सा 0.123 फीसदी है। खास बात यह है कि स्विट्जरलैंड के बैंकों में जमा कुल विदेशी धन का दो तिहाई हिस्सा वहां के दो बड़े बैंक ‘यूबीएस’ और ‘क्रेडिट सुइस’ में जमा है।
विज्ञापन


स्विस बैंकों में जमा भारतीयों के कुल धन का 82 फीसदी से ज्यादा हिस्सा इन्हीं दो बैंकों में जमा है। स्विस नेशनल बैंक के मुताबिक 2014 में स्विस बैंकों में जमा भारतीयों का धन 10 घटकर 12,615 करोड़ रह गया है, जो स्विस में जमा कुल विदेशी धन का 0.123 फीसदी है। इससे पहले 2013 में स्विस बैंकों में भारतीयों के धन में 40 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed