{"_id":"062df002-3f70-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"black-flags-waved-in-parliament-babri-masjid-demolition","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी विध्वंसः लोकसभा में लहराया काला झंडा ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बाबरी विध्वंसः लोकसभा में लहराया काला झंडा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 06 Dec 2012 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी मस्जिद गिराने के दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर आज लोकसभा में काला झंडा दिखाया गया। सदस्यों के हंगामे और नारेबाजी के कारण लोकसभा में प्रश्नकाल नहीं हो सका और कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बहुजन समाज पार्टी के शफीकुर्रहमान बर्क अपनी सीट से खडे होकर काला झंडा लहराने लगे। मजलिस इत्तहादुल मुसलमीन के असदुद्दीन औवेसी समेत कई सदस्य भी उनके समर्थन में खडे हो गए।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने इस पर कड़ा एतराज किया। वे सदन के अंदर काला झंडा दिखाने पर बर्क के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अध्यक्ष के आसन के सामने आकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदस्यों से शांत होने का आग्रह करते हुए कहा कि उन्होंने एफडीआई पर चर्चा के बाद प्रश्नकाल चलने देने का वायदा किया था।
उन्होंने कहा कि अब चूंकि एफडीआई पर चर्चा पूरी हो चुकी है इसलिए उन्हें प्रश्नकाल में बाधा नहीं डालनी चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदस्य चाहें तो शून्यकाल के दौरान यह मामला उठा सकते हैं।
लेकिन उनके इस प्रस्ताव का शोरशराबा कर रहे सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी।