छत्तीसगढ़ में क्या बोले मोदी की बौखला उठी कांग्रेस?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गांधी परिवार पर सीधा हमला बोला। मोदी के हमलों से कांग्रेस भी बौखला उठी और उनकी भाषा को जानवरों जैसा बता दिया।
मोदी ने छत्तीसगढ़ में चुनावी सभाओं में सोनिया गांधी के इटली मूल और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य को केंद्र से मिला पैसा क्या मामा के घर से आया है। सोनिया की सेहत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि मैडम!अगर आप बीमार हैं तो ‘शहजादे’ को जिम्मेदारी दीजिए।
मोदी ने करोड़ों के टूजी और कोल घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अब भ्रष्टाचार के मामले में पीएचडी कर ली है। यह पार्टी देश पर बोझ बन गई है।
मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के छत्तीसगढ़ को विभिन्न योजनाओं के तहत दिल खोलकर पैसा देने के दावे राज्य के लोगों को अपमान हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया मैडम और शहजादा यहां आए थे।
उन्होंने यहां कहा कि बहुत सारा अनाज दिया गया, तो मैं आपसे पूछता हूं कि क्या आप लोग कोई भीख का कटोरा पकड़ कर खड़े हैं। कांग्रेस यह किस तरह की भाषा बोल रही है? जनता का केंद्र के पैसे पर हक है।
बेमेतरा की रैली में मोदी ने कहा कि मैं शहजादे से पूछना चाहता हूं कि जब वह कहते हैं कि हमने इतना पैसा दिया तो क्या पैसा उनके मामा के घर से आया है। यह तो जनता का ही पैसा है।
वहीं, कांग्रेस ने सोनिया गांधी की बीमारी पर कटाक्ष किए जाने पर मोदी की भाषा पर सख्त नाराजगी जताई। कांग्रेस नेता शकील अहमद ने ट्विटर पर कहा, केवल मनुष्य के भेष में छिपा जानवर ही किसी की बीमारी पर व्यंग्य कर सकता है।
यहां, सुने मोदी का पूरा भाषण-