फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP, youth wing leader, murder, RSS pracharak, Sunil Joshi

RSS प्रचारक की हत्या में भाजयुमो नेता गिरफ्तार

Mon, 02 Dec 2013 04:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 02 Dec 2013 04:12 PM IST
विज्ञापन
BJP, youth wing leader, murder, RSS pracharak, Sunil Joshi

राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी (एनआईए) ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेता को आरएसएस के पूर्व प्रचारक सुनील जोशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। जोशी की हत्या को लेकर यह पहली गिरफ्तारी है।

विज्ञापन


एनआईए ने शनिवार देर रात इंदौर की महू तहसील से जितेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया। जितेंद्र शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्च की ग्रामीण इंदौर शाखा के नेता हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुनील जोशी पर समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट, मक्का मस्जिद विस्फोट और मालेगांव में अल्पसंख्यकों पर हुए हमले का आरोप है। सुनील जोशी की दिसंबर 2007 में मध्य प्रदेश के देवास में हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकेश शर्मा और राजेंद्र चौधरी पर सुनील जोशी की हत्या का आरोप है। ये दोनों आरएसएस से जुड़े रहे हैं।

दोनों आरोपी जोशी के साथ मिलकर शराब की एक दुकान चलाते थे। माना जाता है कि किसी विवाद में 2008 के मालेगांव विस्फोट की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ बदतमीजी करने के कारण उन्होंने सुनील जोशी की हत्या कर दी थी।

जितेंद्र पर कई हिंदु आतंकवादियों को संरक्षण देने का आरोप भी है। साथ ही जोशी की हत्या में जो हथियार इस्तेमाल किया गया था, उसे भी जितेंद्र ने ही दिया और उसे दिलीप जगताप के घर में छुपाया भी था।


उसकी गिरफ्तारी के बाद लोकेश ने एनआईए की टीम को को जगताप के घर ले गई, जहां ईंटों के बीच हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल मिली।

इस घटना के साथ मजेदार वाकया यह है कि जितेंद्र इससे पहले तक लोकेश के लिए उसकी ओर से कोर्ट में वकील बना था।

नाम नहीं बताने की शर्त पर एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि जितेंद्र इस मामले में सबसे मुख्य आरोपी है, जिसने हत्या में शामिल हथियार, उसके बाद आरोपियों को संरक्षण और फिर कानूनी मदद दी है।

इससे पहले भी जितेंद्र से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन सबूत की कमी के कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में कई लोग जितेंद्र के खिलाफ बयान दे चुके हैं यहां तक की कई लोग इस मामले सरकारी गवाह बनने तक को राजी हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed