फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP won't 'overuse' PM in Bengal

अब मोदी का 'मिसयूज' नहीं करेगी भाजपा

Fri, 01 Jan 2016 07:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 01 Jan 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
BJP won't 'overuse' PM in Bengal

बिहार चुनाव परिणामों में लगे झटके के बाद बीजेपी ने आगामी बंगाल चुनाव के लिए संभलकर कदम बढ़ाने का मन बना लिया है। बीजेपी ने बिहार चुनाव प्रचार में पीएम मोदी का खूब जमकर इस्तेमाल किया, हालांकि इसका लाभ बीजेपी को चुनाव नतीजों में नहीं मिल सका इसका नतीजा पीएम मोदी की छवि पर पड़ता देख बीजेपी नई रणनीति अपना रही है।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव प्रचार का मुख्य चेहरा थे। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के स्थानीय नेताओं को इस पूरे प्रचार से दूर रखा गया था। चुनाव परिणाम अनुकूल न होने की वजह से मोदी की छवि पर इसका असर पड़ा था। अब बीजेपी यही गलती दोबारा नहीं करना चाहती।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के चुनाव के दौरान मोदी शुरुआत से पार्टी की रैलियों को संबोधित नहीं करेंगे। वह चुनाव प्रचार में तभी सक्रिय होंगे जब चुनाव प्रचार अपने चरम पर होगा। इस बार बीजेपी करीब 294 सीटों पर लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि इस चुनाव के प्रचार की कमान राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के हाथ होगी। लेकिन पर्दे के पीछे मोदी की ही मुख्य भूमिका होगी।

इस रणनीति पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव

BJP won't 'overuse' PM in Bengal

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन में बेहतरी ने बीजेपी का हौसला बढ़ाया है। ये 6 फीसद से बढ़कर 17 फीसद देखा गया था। बीजेपी इस प्रदर्शन को देखते हुए आगे भी अच्छा होने की उम्मीद बांधे हुए है।

जिन चार रणनीति पर बीजेपी सत्ताधारी तृणमूल को पटखनी देने का मन बना रही है उनमें शारदा समेत अन्य कंपनियों द्वारा किए गए घोटाले। प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्‍था। महिलाओं की सुरक्षा और प्रदेश के विकास का मुद्दा अहम रहेगा।

साथ ही बीजेपी उम्मीद कर रही है कि सीबीआई प्रदेश में चिट फंड घोटाले के अंतर्गत गिरफ्तारियां करेगी‌ जिससे उसे टीएमसी के खिलाफ चुनाव लड़ने में फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed