मध्यप्रदेश में बीजेपी को झटका, रतलाम में करारी हार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की हार से निराश बीजेपी खेमे को उपचुनाव परिणाम से कुछ राहत भरी खबर आ रही है। मणिपुर में बीजेपी खाता खोलने में कामयाबी हुई है। मणिपुर उपचुनाव में बीजेपी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। असम चुनाव से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए ये परिणाम कुछ सकारात्मक संदेश दे सकते हैं।
कई सालों से बीजेपी पूर्वोत्तर में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है लेकिन बहुत कामयाबी नहीं मिल पा रही है। दो सीटें जीतने से पूर्वोत्तर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को नैतिक बल मिलेगा और इससे असम चुनाव में भी पार्टी नए उत्साह के साथ मैदान में उतर पाएगी। मिजोरम में हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी आइजोल नॉर्थ-3 सीट पर कब्जा जमाने में कामयाब हुई है।
देवास में जीत, रतलाम-झाबुआ में हार
देवास के लोगों ने सरकार की नीतियों और पार्टी के सिद्धांतों में जो अटूट विश्वास व्यक्त किया है, वह हमें लक्ष्य की ओर बढ़ने की ऊर्जा देगा।
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 24, 2015
मैं पार्टी की विजयी प्रत्याशी श्रीमती गायत्री राजे पवार, कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई देता हूँ। यह जीत सबके परिश्रम का फल है।
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 24, 2015
मध्यप्रदेश की ही रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से बीजेपी के लिए बुरी खबर आई है। यहां बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस ने 88 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने यहां बीजेपी के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। कहा जा रहा है व्यापम घोटाले से खराब हुई शिवराज सरकार की छवि का असर इन परिणामों पर साफ नजर आ रहा है।