फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP might Want to Have Elections in Delhi After Success in Maharashtra and Haryana

दिल्ली में चुनाव का दांव खेल सकती है भाजपा

Mon, 20 Oct 2014 01:28 PM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
BJP might Want to Have Elections in Delhi After Success in Maharashtra and Haryana

महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव नतीजों का सीधा असर दिल्ली की राजनीति पर पड़ने वाला है। पड़ोसी हरियाणा में अपने दम पर बहुमत और महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरने के बाद भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने के बदले चुनाव मैदान में उतरने का विकल्प आजमा सकती है।

विज्ञापन


उधर भाजपा को दिल्ली की सत्ता से दूर रखने केलिए आप और कांग्रेस फिर से हाथ मिलाने की संभावनाओं पर विचार कर सकते हैं। इस संबंध में दोनों ही दलों में अंदरखाने विचार विमर्श शुरू भी हो चुका है।
विज्ञापन


मगर आम आदमी पार्टी के सामने मुश्किल यह है कि अरसे से वह दिल्ली में चुनाव कराने की मांग करती आ रही है। उधर दोनों ही राज्यों से सकारात्मक नतीजे आने के बाद भाजपा की निगाहें अब झारखंड और जम्मू-कश्मीर पर है, जहां जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी कड़ी में भाजपा लगे हाथ दिल्ली में भी चुनाव करा कर मैदान मार लेना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस बारे में पार्टी नेतृत्व ने अंतिम फैसला नहीं लिया है, मगर पार्टी के शीर्ष नेताओं में से ज्यादातर नेताओं की राय दिल्ली में सरकार बनाने के बदले सीधे चुनाव मैदान में उतरने का है। इनका मानना है कि खासतौर से हरियाणा में मिली चुनावी सफलता का सीधा असर दिल्ली पर पड़ेगा।

भाजपा लड़ सकती है चुनाव

BJP might Want to Have Elections in Delhi After Success in Maharashtra and Haryana

दोनों राज्यों के चुनाव आने के साथ ही दिल्ली की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है। पहले दो बार सरकार बनाने का मन बनाने वाले भाजपा अब सकरात्मक नतीजे आने के बाद चुनाव मैदान में उतरने का मन बना रही है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक फिलहाल इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है, मगर अब ज्यादातर नेताओं की राय है कि यहां सरकार बनाने के बदले पार्टी को चुनाव मैदान में जाना चाहिए।

उक्त नेता का कहना था कि नतीजे ने देश में मोदी का करिश्मा कायम रहने और पड़ोसी हरियाणा में बहुमत दे कर दिल्ली में भी परिस्थितियां बदलने का संकेत दिया है। खासतौर से हरियाणा के चुनाव नतीजों का असर दिल्ली में पड़ना तय है। इसलिए बहुत संभव है कि भाजपा अब सरकार बनाने का फैसला करने के बदले सीधे चुनाव मैदान में उतरने का फैसला करे।

कांग्रेस दे सकती है 'आप' को समर्थन

BJP might Want to Have Elections in Delhi After Success in Maharashtra and Haryana

उधर नई परिस्थितियों में कांग्रेस के स्टैंड में भी परिवर्तन होने की संभावना दिख रही है। पार्टी के अंदरखाने भाजपा को दिल्ली की सत्ता में आने से रोकने के लिए आप के साथ फिर से खड़ा होने पर कांग्रेस में नए सिरे से मंथन शुरू होने की उम्मीद है।

सूत्रों का दावा है कि इस बारे में प्रारंभिक स्तर पर मंथन का सिलसिला शुरू भी हो चुका है। इसमें तब तेजी आएगी जब भाजपा अपना रुख साफ करेगी। हालांकि अगर एक बार भाजपा ने चुनाव में जाने की घोषणा की तो बार बार चुनाव कराने की मांग कराने वाली आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ खड़ा होने में संकोच करेगी।

हालांकि यह भी बड़ी सच्चाई है कि दोनों ही दलों में पहले भी इस दिशा में विचार विमर्श तो हुआ था मगर यह किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया था।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed