{"_id":"7ec4f44d2e81e2800183d0b58ff46025","slug":"bjp-will-form-shadow-cabinet-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में भाजपा बनाएगी शेडो कैबिनेट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली में भाजपा बनाएगी शेडो कैबिनेट
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Dec 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली सरकार में विपक्ष के नेता शेडो कैबिनेट बनाकर विभागों पर नजर रखेंगे। विभाग भाजपा विधायकों की रुचि और उनकी प्रतिभा के हिसाब से तय किए जाएंगे। विपक्ष के नेता इस तरह सरकार के कार्यों पर पैनी नजर रखेंगे और जनता के हित में काम को बढ़ावा देंगे।
विज्ञापन
भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि विदेशों की तर्ज पर दिल्ली सरकार में भी शेडो कैबिनेट बनाकर विपक्ष के विधायक काम करेंगे। इसमें जन प्रतिनिधि किसी न किसी रूप में विभागों से जुड़ा रहता है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक दल में यह फैसला लिया गया है, सभी 32 विधायक किसी न किसी विभाग के साथ जुड़कर काम करेंगे। खुफिया तरीके से विभागों पर नजर भी रखेंगे। इससे सरकार पर दबाव भी बना रहेगा।
विज्ञापन
पढ़ें, केजरीवाल लीला के लिए तैयार है 'रामलीला'
उन्होंने कहा कि नए मुख्यमंत्री बेशक शनिवार को शपथ ले रहे हैं, लेकिन सरकार अस्थिर है। गठबंधन है, लेकिन एक दूसरे की टांग खींच रहे हैं। केजरीवाल आदर्श लेकर चुनाव लड़े थे। अब जमीं पर उतर आए हैं।
पढ़ें, अरविंद केजरीवाल: 'आम आदमी' का इंजीनियर से मुख्यमंत्री तक का सफर
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बैक डोर से सत्ता के गलियारे तक पहुंचा दिया गया है। ऐसा लगता है कि कभी भी चुनाव हो सकता है। यही वजह है कि विधायकों को आगामी चुनाव पर ध्यान केंद्रित करके व्यापक जनसंपर्क शुरू करने और जनता के कार्य त्वरित गति से निपटाने के लिए कहा गया है।
कांग्रेस सरकार के घोटालों की कराएं जांच
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार के नए मुखिया से विधायक दल ने शीला दीक्षित के मुख्यमंत्री काल में हुए कॉमनवेल्थ घोटाले, यमुना सफाई घोटाले, डीटीसी बस खरीद घोटाले, बिजली निजीकरण घोटाले, जल बोर्ड घोटाले, वाहनों के स्मार्ट कार्ड घोटाले, वाहन फिटनेस घोटाले, बिजली-पानी मीटर लगवाने में घोटाले, जीपीएस घोटाले आदि की जांच की मांग की है।