{"_id":"f5df9b2e-4db1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-will-demand-president-to-convene-special-session-of-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति से विशेष सत्र बुलाने की मांग करेगी भाजपा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राष्ट्रपति से विशेष सत्र बुलाने की मांग करेगी भाजपा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 24 Dec 2012 03:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में हुई गैंगरेप की घटना के बाद उपजे जनाक्रोश को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंगलवार को राष्ट्रपति से मुलाकात करेगी। भाजपा राष्ट्रपति से संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग करेगी। गैंगरेप के मुद्दे पर बुलाई गई भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने पत्रकारों से कहा कि गैंगरेप के बाद लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा ने केंद्र सरकार को सुझाव दिए थे। इन सुझावों में संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग भी शामिल थी, लेकिन सरकार ने उनके सुझाव ठुकरा दिए। सुषमा स्वराज ने कहा कि सरकार ने इंडिया गेट पर इमरजेंसी जैसे हालात बना दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं पर भी लाठियां बरसाईं। सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रपति से मिलकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग करेगी। सुषमा स्वराज ने कहा कि भाजपा केंद्र सरकार से कानून में बदलाव की भी मांग करेगी।
विज्ञापन
सीएम हेल्पलाइन सेवा 167 शुरू
दिल्ली सरकार ने गैंगरेप की घटना पर लोगों के विरोध को देखते हुए सीएम हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। सीएम हेल्पलाइन का नंबर 167 है। इस सेवा से महिलाएं सीधे मुख्यमंत्री तक अपनी शिकायतें पहुंचा सकेंगी।