गलत नक्शे पर भाजपा ने कर्नाटक सरकार को घेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक सरकार अपने एक विज्ञापन में छपे भारत के गलत नक्शे के कारण विवादों में आ गई है।
यह विज्ञापन कथित रूप से एक मलेशियाई पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इसमें जम्मू-कश्मीर एवं पूर्वोत्तर के कुछ हिस्से गायब हैं। इस गलती की ओर ध्यान दिलाने वाली भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है।
भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं कर्नाटक के पूर्व मंत्री सुरेश कुमार ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। इससे भारत की संप्रभुता प्रभावित होती है। पाकिस्तान एवं चीन सहित कई अंतरराष्ट्रीय ताकतें इस प्रकार की गलती से खुश होंगी।’
मलेशियाई पत्रिका में प्रकाशित हुआ गलत नक्शा
भाजपा प्रवक्ता ने राज्य सरकार से कहा कि उसे मलेशिया में प्रकाशक से फौरन शिकायत कर विवादास्पद विज्ञापन वापस लेने को कहना चाहिए। मलेशिया में इस आयोजन के लिए जिस एजेंसी को ठेका दिया गया है, उसे भी काली सूची में डाल दिया जाना चाहिए।
बहरहाल, कर्नाटक के पर्यटन मंत्री आर वी देशपांडे ने कहा कि सरकार इस गलती के लिए जिम्मेदार नहीं है क्योंकि मलेशिया में आयोजन के लिए जिस एजेंसी को ठेका दिया गया था उसने यह विज्ञापन जारी किया है।
इसका प्रतिवाद करते हुए कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम कर्नाटक पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है, लिहाजा राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।