फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bjp supporters beat up aap supporters in banaras

बनारस में केजरीवाल का विरोध, आप समर्थकों को पीटा

Tue, 29 Apr 2014 10:33 AM IST
Updated Tue, 29 Apr 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
Bjp supporters beat up aap supporters in banaras

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जनसभाओं के दौरान सोमवार को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके अलावा आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने उनकी पिटाई भी की।

विज्ञापन


सम्मोमाई मंदिर के पास आयोजित जनसभा में अधिवक्ताओं और व्यापारियों ने पार्टी विरोधी नारे लगाए तो शिवपुर मिनी स्टेडियम के समीप आयोजित सभा से पूर्व भीड़ पर पत्थर फेंके गए।
विज्ञापन


गनीमत रही कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। वहीं सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की दरगाह पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उस्ताद बिस्मिलाह खां देश की अमूल्य धरोहर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल संबोध‌ित कर रहे थे सभा

Bjp supporters beat up aap supporters in banaras

वहीं दुर्गाकुंड स्थित दुर्गामंदिर पर झाड़ू लगाकर कार्यकर्ताओं ने देश की राजनीति को साफ करने का संदेश दिया। आप की जनसभा के क्रम में सोमवार शाम को सम्मोमाई मंदिर पर अरविंद केजरीवाल लोगों को संबोधित कर रहे थे।

तभी कुछ अधिवक्ता और व्यापारी वहां पहुंच गए और उनसे प्रश्न पूछने का दबाव बनाकर नारेबाजी करने लगे। इस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें खदेड़ दिया। शिवपुर जाते समय उन्हें यूपी कॉलेज के पास भी छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने छात्रों को वहां से खदेड़ा तो उन्होंने सभास्थल पर केजरीवाल के पोस्टर फाड़ दिए। शिवपुर मिनी स्टेडियम के समीप सभा से पूर्व भीड़ पर स्टेडियम व नार्मल स्कूल की ओर से पत्थर फेंके गए।

बिस्मिल्लाह खां को दी श्रद्धाजंल‌ि

Bjp supporters beat up aap supporters in banaras

इससे पूर्व प्रसिद्ध शहनाई वादक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे केजरीवाल का स्वागत स्व. बिस्मिल्लाह खां के पुत्र जमीन हुसैन व पोते आफाक हैदर ने किया। फातमान की दरगाह पर भी मत्था टेकने के बाद केजरीवाल रमरेपुर मलिन बस्ती पहुंचे।

यहां वह मीरा देवी के घर गए और फिर बस्ती की जनता को संबोधित किया। जनसभा खत्म होने के बाद मीरा ने बताया कि उनकी बस्ती में पहली बार कोई राष्ट्रीय नेता आया है। इसके बाद अरविंद ने रिक्शा चालकों और मजदूरों से भी मुलाकात की।

बेनीपुर पोखरा में बरगद के पेड़ के नीचे हुई सभा को संबोधित करते हुए अरविंद ने कहा कि, सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। बस नेताओं की नियत में खोट होने की वजह से देश का विकास प्रभावित हो रहा है।

लगातार हो रहे हैं हमले

Bjp supporters beat up aap supporters in banaras

इससे पहले अरविंद सोमवार सुबह पहड़िया और लालपुर सब्जी मंडी में भी गए और कारोबारियों की समस्याएं सुनीं। पहड़िया में फल विक्रेताओं ने फूलों से उनका स्वागत किया।

इसके अलावा उन्होंने यूपी कॉलेज सब्जीमंडी, शिवपुर मिनी स्टेडियम, उल्फत बीवी के हाते में भी जनसभाएं कीं। केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिले और चुनाव प्रचार का जायजा लिया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर पर झाड़ू लगाकर राजनीति की गंदगी को साफ करने संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed