फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP summoned the Chinese ambassador.

घुसपैठ पर केंद्र ने चीनी राजदूत से जताई नाराजगी

Thu, 25 Sep 2014 12:20 AM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
BJP summoned the Chinese ambassador.

चुमार सेक्टर और डेमचक में एलएसी पर बीते करीब एक पखवाड़े से जारी तनातनी के बीच भारत ने चीन के राजदूत ली यूचेंग को तलब कर कड़ा ऐतराज जताया है।

विज्ञापन


चीन स्थित भारतीय दूतावास ने बीजिंग में भी इस मामले में विदेश मंत्रालय के सामने इस मामले में विरोध जताया है।

सूत्रों का कहना था कि यूचेंग से हुए विचार विमर्श में भारत ने घुसपैठ पर चिंता जताने के साथ ही अपनी नाराजगी जाहिर की। यूचेंग से पूछा गया कि शांतिपूर्ण तरीके से विवाद का हल निकालने पर सहमति जताए जाने के बावजूद चीनी सैनिक चुमार सेक्टर और डेमचक में क्या कर रहे हैं?
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारत ने युचेंग के साथ-साथ बीजिंग में भी अपने दूतावास के माध्यम से कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

घुसपैठ पर दर्ज कराया विरोध

BJP summoned the Chinese ambassador.

खासतौर से चीनी सेना के टेंट गाड़े जाने और एलओसी के अंदर घुसने के मामले को उठाते हुए कहा गया है कि शांतिपूर्ण ढंग से विवाद का हल निकालने की सहमति के बाद चीन की ओर से उठाए गए ऐसे कदम से विश्वास बहाली की प्रक्रिया को ठेस पहुंचेगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना था कि सीमा पर हाल में हुई कुछ घटनाओं को लेकर बीते दिनों दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने बातचीत की थी। उसके बाद की कई घटनाओं को लेकर दोनों देशों में अलग-अलग मंचों पर बात हो चुकी है।

सार यह है कि कूटनीति जारी है, यह खामोशी से अपना काम कर रही है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा के ठीक पहले चुमार सेक्टर और डेमचक में चीनी सेना की घुसपैठ पर विवाद खड़ा हो गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले को जिनपिंग के समक्ष दो बार उठाया था। इसके बाद पीएलए जिनपिंग के निर्देश के बाद पीछे तो हट गई, मगर थोड़े समय बाद वापस उसी जगह पर आ गई। तब से इस मामले में एलओसी पर चीन के 1000 और भारत के 1500 सैनिक आमने-सामने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed