फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP slams Rahul Gandhi

राहुल को जबरन भेजा गया विदेश, बीजेपी का कटाक्ष

Thu, 24 Sep 2015 08:39 AM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 08:39 AM IST
विज्ञापन
BJP slams Rahul Gandhi

बिहार विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा विवादों में घिर गई है। भाजपा ने विदेश यात्रा पर ताना मारते हुए कहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से असहज राहुल गांधी को जबरन विदेश भेज दिया गया है।

विज्ञापन


विदेश यात्रा पर सियासत शुरू होने पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बयान जारी कर बताया कि राहुल अमेरिका के ऐस्पन में प्रसिद्ध पत्रकार चार्ली रोज द्वारा 24 से 28 सितंबर तक आयोजित वैश्विक सम्मेलन में शिरकत करने गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण संबंधी बयान से लोगों का ध्यान हटाने और बिहार चुनाव में हार के डर से झूठी अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। हालांकि राहुल की यात्रा पर उलझन की स्थिति तब बढ़ गई जब मंगलवार को सुरजेवाला ने दो विरोधाभासी बयान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो उन्होंने इसे राहुल की निजी यात्रा बताया और बाद में वैश्विक सम्मेलन में शिरकत करने के लिए अमेरिका जाने का दावा किया।

सुरजेवाला तब कार्यक्रम की तारीख और स्थान की भी जानकारी नहीं दे पाए थे। इसी साल अचानक 56 दिनों की लंबी गोपनीय छुट्टी पर जाने के कारण कांग्रेस उपाध्यक्ष को चौतरफा सियासी हमलों का सामना करना पड़ा था। तब भी पार्टी को उनके बचाव में लगातार प्रयास करने पड़े थे।
 

जबरन विदेश भेजे गए राहुल

BJP slams Rahul Gandhi

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के बीच राहुल गांधी की विदेश यात्रा ने भाजपा को कांग्रेस पर हमला बोलने का मौका दे दिया। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल और कांग्रेस पर ताना मारते हुए कहा कि उन्हें जबरन अमेरिका भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि राहुल महागठबंधन में शामिल लालू और नीतीश से असहज थे। इसलिए उन्हें छुट्टी पर जाने के लिए मजबूर कर दिया गया। इस दौरान पात्रा ने महागठबंधन की एकता और विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े किए।

भाजपा के हमले के बाद राहुल की यात्रा पर कांग्रेस ने देर शाम बयान जारी किया। प्रवक्ता सुरजेवाला ने भाजपा पर राहुल के खिलाफ झूठा अभियान चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी मंगलवार को ही साफ कर चुकी है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष अमेरिका में ग्लोबल सम्मेलन में शिरकत करने के लिए छोटी अवधि की छुट्टी पर हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल मशहूर पत्रकार चार्ली रोज द्वारा आयोजित वीकेंड विद चार्ली रोज कार्यक्रम में शिरकत करने गए हैं। उन्होंने भाजपा पर संघ प्रमुख मोहन भागवत की ओर से दिए गए आरक्षण विरोधी बयान से ध्यान हटाने के लिए राहुल की विदेश यात्रा पर भ्रम की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed