फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP-Shiv Sena Alliance - Maharashtra Assembly Elections 2014

भाजपा-शिवसेना में मचा घमासान थमा, सहयोगी भी माने!

Thu, 25 Sep 2014 01:08 PM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
BJP-Shiv Sena Alliance - Maharashtra Assembly Elections 2014

पिछले कई दिनों से शिवसेना और भाजपा में मचा घमासान थमता दिख रहा है। सूत्रों की मानें तो सीटों के बंटवारे पर दोनों दलों और घटक दलों में सहमति बन गई है।

विज्ञापन


नए फॉर्मूले के तहत महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों में शिवसेना 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि भाजपा 124 सीटों पर चुनाव लड़ने को राजी हो गई है।

इसके अलावा घटक दलों को भी सात की बजाय 14 सीटों का ऑफर दिया गया है। माना जा रहा है बृहस्पतिवार को इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

इससे पहले बुधवार को बैठकों का दौर चलता रहा। मंगलवार को शिवसेना ने नए प्रस्ताव के तहत भाजपा को 130 सीटों का ऑफर दिया था, लेकिन घटक दलों के लिए सिर्फ सात सीटें ही छोड़ी गई थीं।

विज्ञापन

उद्धव ने की पार्टी नेताओं से मुलाकात

BJP-Shiv Sena Alliance - Maharashtra Assembly Elections 2014

इसके चलते घटक दलों की तीन पार्टियों ने अलग होने की धमकी भी दे डाली थी। इसके बाद दिन भर मान मनौव्वल का दौर चलता रहा। बाद में शिवसेना और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी बीच में आना पड़ा।

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने खुद घटक दलों के नेताओं महादेव जानकर, राजू शेट्टी और विनायक मेटे से मातोश्री में बात की, जिसके बाद उनके तेवर नरम पड़ गए।

भाजपा-शिवसेना के लिए राहत की बात यह रही कि आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ने महागठबंधन में बने रहने के संकेत पहले ही दे दिए थे।

शिवसेना ने घटक दलों को अपने कोटे की एक और सीट का ऑफर देते हुए भाजपा से अतिरिक्त सीट मांगने की सलाह दी थी। इस बीच भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष देवेन्द्र फड़नवीस ने सहयोगी दलों के साथ चलने का भरोसा दिया तो घटक दल के नेताओं ने फिर से भाजपा नेताओं के साथ बैठक शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed