फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP said Kejriwal 'blackmailer'

भाजपा ने केजरीवाल को कहा ‘ब्लैकमेलर’

Wed, 31 Oct 2012 12:15 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 Oct 2012 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP said Kejriwal  'blackmailer'

अपने पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी पर लगे आरोपों से तिलमिलाई भाजपा ने अब अरविंद केजरीवाल पर हमला बोल दिया है। पार्टी के मुखपत्र ‘कमल संदेश’ में केजरीवाल पर देश को कमजोर करने के लिए ‘सुपारी’ लेने से लेकर अन्ना आंदोलन का ‘ब्लैकमेलर’ जैसे आरोप लगाए गए हैं। पार्टी ने कहा कि केजरीवाल ऐसे है जैसे कि सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।

विज्ञापन


कमल संदेश के ताजा अंक में केजरीवाल के खिलाफ कड़े शब्दों व तीखी टिप्पणियां करते हुए उनके एनजीओ को मिल रहे धन पर भी सवाल उठाया गया है। आशंका जताई गई है कि इसमें विदेशी करेंसी का खेल हो सकता है। भाजपा ने मांग की कि केंद्र को जांच करनी चाहिए कि केजरीवाल के संगठन को मिलने वाली ‘करेंसी देशी है या भारत को कमजोर करने वाली ताकतों की। हालांकि केजरीवाल ने भाजपा के आरोपों को सिरे से नकार दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गडकरी पर लगे आरोपों से भाजपा बौखला गई और बेतुके आरोप लगा रही है। इस पर भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केजरीवाल को इधर-उधर की बात करने की बजाए देशवासियों को बताना चाहिए कि उनके संगठन को पैसा कहां से मिल रहा है। कमल संदेश के संपादक राज्यसभा सांसद प्रभात झा हैं। झा मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी हैं। मुखपत्र में मीडिया पर भी कड़ा प्रहार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि संगीन आरोपों और साजिशों के ढेर में बैठकर विदेशी धन से स्वदेशी भावना की लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है। वह तो भला हो उन चैनलों का जिन्होंने समाज के इन ‘कुकरमुत्तों’ को मुंह लगाकर अपना कीमती समय बर्बाद किया और जनता को भी गुमराह किया, लेकिन जनता सच्चाई को समझती है। केजरीवाल को शायद यह मालूम नहीं है कि जिस दिन उन्होंने राजनीति में आने व चुनाव लड़ने की घोषणा की, उसी दिन उनका सेंसेक्स लुढ़क कर जमीन पर आ गिरा।

भाजपा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने अन्ना के साथ भी विश्वासघात किया है। राबर्ट वाड्रा का मामला उछालने के बाद केजरीवाल को लगा कि कहीं उन पर यह आरोप न लग जाए कि वह भाजपा के हाथों में खेल रहे हैं। इसलिए उन्होंने गडकरी की जायज बातों को भी नमक-मिर्च व मसाला मिलाकर बताना शुरू कर दिया। जबकि गडकरी इन बातों को खुद भी बताते रहे हैं, लेकिन केजरीवाल की बातों की हवा तभी निकल गई थी जब एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कह दिया था कि गडकरी पाक साफ हैं।

केजरीवाल ने दी भाजपा को चुनौती

नई दिल्ली/एजेंसी/इंडिया अगेंस्ट करप्शन के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के मुखपत्र ‘कमल संदेश’ में लगाए गए आरोपों के जवाब में भाजपा को चुनौती दी है कि अगर उसमें हिम्मत है तो वह पिछले 10 वर्षों में उसे मिले चंदों के ब्यौरों को सार्वजनिक करे। कांग्रेस की तरह मुख्य विपक्षी पार्टी को भ्रष्टाचार के आरोपों में घेरने वाले केजरीवाल ने कहा है कि भाजपा डरी हुई और वह पूरी तरह से बौखला गई है।

भाजपा ने मेरे ऊपर विदेशी धन मिलने का आरोप लगाया है, लेकिन हमारे आंदोलन को मिले धन के विवरण हमारी वेबसाइट पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा है कि मैं भाजपा को चुनौती देता हूं कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह पिछले 10 वर्षों में उसे मिले चंदे का ब्यौरा वेबसाइट पर सार्वजनिक करे। इससे यह पता चल जाएगा कि वे कोयला ब्लॉक आवंटन लाभार्थी और औद्योगिक लाभार्थी कौन-कौन हैं, जिन्हे भाजपा और भाजपा शसित राज्यों से फायदा मिला।

कांग्रेस ने भी केजरीवाल पर बोला हमला

नई दिल्ली/एजेंसी/भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी इंडिया अगेंस्ट करप्शन के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। केजरीवाल और उनकी टीम का नाम लिए बगैर कांग्रेस ने कहा है कि वे झूठे आरोप लगाने वाले समूह की तरह हैं और कांग्रेस विरोधी ताकतों के नुमाइंदे हैं। इसके साथ पार्टी के मुखपत्र कांग्रेस संदेश में भाजपा और नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा गया है।

पत्र के संपादकीय में मुख्य विपक्षी पार्टी पर सत्ताधारी पार्टी को बदनाम करने के लिए प्रकट और गुप्त गठबंधनों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इसमें कहा गया है कि भाजपा शासित हिमाचल और गुजरात में हो रहे चुनावों के चलते पार्टी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। लेख में स्वयंभू नैतिकता वादी नेताओं के हिट एंड रन रणनीति की भी आलोचना की गई। इसका इशारा अरविंद केजरीवाल की तरफ था।


केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और पार्टी नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस संदेश में कहा गया है कि इन आरोपों का मकसद मीडिया और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना है। साथ ही यह प्रभाव डालना है कि हम दूसरों से अलग हैं। ये सभी झूठे आरोप लगाने वाले समूह की तरह हैं। साथ ही ये कांग्रेस विरोधी शक्तियों के नुमाइंदे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed