फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp's stand his cm manohar parrikar to counter kejriwal

भाजपा ने ढूंढ लिया केजरीवाल का 'तोड़'

Wed, 12 Feb 2014 04:18 PM IST
Updated Wed, 12 Feb 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
bjp's stand his cm manohar parrikar to counter kejriwal

राजनीति में सादगी की मिसाल पेश करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुकाबले के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नया दांव चलने का फैसला किया है, ताकि आम आदमी पार्टी को कड़ी चुनौती पेश की जा सके।

विज्ञापन


भगवा पार्टी केजरीवाल के सामने अब अपने ऐसे नेता को उतारने की तैयारी कर रही है, जो अब तक दिल्ली से दूर रहे हें। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को केजरीवाल की काट के तौर पर सामने रखा जा सकता है।
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा शहरी वोटरों को लुभाने के लिए गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का दांव खेल रही है और यह सारी कवायद शहरी मतदाताओं का केजरीवाल के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर भी आईआईटी से पासआउट इंजीनियर हैं। विधानसभा चुनाव में AAP की अप्रत्याशित जीत ने लोकसभा चुनावों के लिए दोनों बड़ी पार्टी को चौकन्ना कर दिया है। खतरे को भांपते हुए भाजपा, आम आदमी पार्टी को हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेगी।

शहरी लोग और बुद्ध‌िजीव‌ियों को लुभाएंगे पर्र‌िकर

bjp's stand his cm manohar parrikar to counter kejriwal

मनोहर पर्र‌िकर देश के अलग अलग शहरी इलाकों में जाकर लोगों से बात करेंगे और भाजपा के व‌िकास कार्यों की नीत‌ि को बताएंगे। इसके साथ ही पर्र‌िकर देश के बुद्ध‌िजीव‌ियों से भी बात करेंगे।

इसी क्रम में पर्र‌िकर सोमवार को द‌िल्ली आए थे और मंगलवार को लखनऊ में रहे।

सोमवार को द‌िल्ली आए मनोहर पर्र‌िकर ने बुद्ध‌िज‌ीव‌ियों से बात की और ये माना क‌ि द‌िल्ली व‌िधानसभा के नतीजे से पार्टी को सीख म‌िली है।

पार्टी को इन नतीजों से सबक लेते हुए पार्टी में साफ छव‌ि वाले लोगों को जगह देनी चाह‌िए और डोर-टू-डोर कैंपेन के जर‌िए लोगों से संपर्क साधना चाह‌िए।

20 शहरों में ऐसे ही प्रचार करेंगे पर्र‌िकर

bjp's stand his cm manohar parrikar to counter kejriwal

मनोहर पर्रि‌कर ने आगामी प्रचार नीत‌ियों को साझा करते हुए बताया क‌ि वह देश के 20 बड़े शहरों में इसी तरह सभा करके लोगों और बुद्ध‌िजीव‌ियों से बातचीत करेंगे। इस बातचीत का मकसद बुद्ध‌िजीव‌ियों का समर्थन जुटाना है।

पार्टी के महास‌च‌िव राजीव प्रताप रूडी ने कहा क‌ि शहरी मध्यमवर्ग तक अपनी पहुंच बढ़ाने के ल‌िए पार्टी के वर‌िष्ठ नेता यशवंत स‌िंह भी इस तरह की मुलाकात करेंगे। शहरी इलाकों में ऐसी करीब 100 सभाएं की जाएंगी और पार्टी की नीत‌ियों का प्रचार क‌िया जाएगा।

'अच्छा प्रशासक मैदान छोड़कर नहीं भागता'

bjp's stand his cm manohar parrikar to counter kejriwal
सोमवार को बातचीत के दौरान मनोहर पर्र‌िकर ने मुख्यमंत्री केजरीवाल का नाम ल‌िए बगैर ही उन पर न‌िशाना साधा। पर्र‌िकर ने कहा क‌ि सादगी का मतलब योग्यता नहीं होता है। योग्यता साब‌ित करने के ल‌िए कुशल शासन देने की जरूरत होती है।

केजरीवाल पर तंज कसते हुए पर्र‌िकर ने कहा क‌ि अच्छा प्रशासक कभी मौदान छोड़कर नहीं भागता है। मनोहर पर्र‌िकर स‌िर्फ यहां तक ही नहीं रुके उन्होंने कहा क‌ि कई अच्छे कामों के बावजूद मैं गोवा में मनोरंजन कर कम नहीं कर सका। लेक‌िन द‌िल्ली में तो रोज मनोरंजन होता है।

पहले भी बनाया था न‌िशाना

bjp's stand his cm manohar parrikar to counter kejriwal

मनोहर पर्रिकर ने पहले भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरोध प्रदर्शन को नौटंकी करार देते हुए कहा था कि वह अब खुद को आईआईटी वाले मुख्यमंत्री कहलाना पसंद नहीं करते।

उन्होंने कहा कि आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्र केजरीवाल के प्रदर्शन से संस्थान की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उद्योगपतियों से बातचीत में पर्रिकर ने केजरीवाल का नाम लिए बिना उन्होंने कहा था कि वह खुद को आईआईटी वाले मुख्यमंत्री कहलाना पसंद नहीं करते।

केजरीवाल के धरना देने के बारे में उन्होंने का कहा कि आज कल आईआईटी से अलग तरह के छात्र बाहर आ रहे हैं। कुछ अच्छे हैं लेकिन कुछ दूसरों की नकल करते हैं।

सादगी पसंद सीएम हैं पर्र‌िकर

bjp's stand his cm manohar parrikar to counter kejriwal

अरव‌िंद केजरीवाल की तरह मनोहर पर्रिकर भी साधारण रहन-सहन में यकीन रखते हैं। हाल ही में उन्हें कार्यालय जाने के लिए एक शख्स से स्कूटर पर लिफ्ट लेते देखा गया।

आईआईटी मुंबई से स्नातक पार्रिकर के कार्यकाल में बड़े-बडे़ अधिकारी भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर बख्शे नहीं जाते हैं।

जनता से अपनी ई मेल आईडी के जरिये खुद संवाद करने वाले पार्रिकर के पास न तो लालबत्ती की गाड़ियों की लंबी कतारें हैं और न ही वीवीआईपी सुरक्षा की तामझाम। वह मीडिया और कैमरों की नजर से दूर ही रहना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed