फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp preparation for coming lok sabha elections

मिशन 2014 के लिए बिगुल बजाने की तैयारी में भाजपा

Sun, 24 Feb 2013 06:52 PM IST
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा Updated Sun, 24 Feb 2013 06:52 PM IST
विज्ञापन
bjp preparation for coming lok sabha elections

नए अध्यक्ष राजनाथ सिंह के पार्टी की कमान थामने के बाद अब भाजपा की राष्ट्रीय परिषद अगले शनिवार व रविवार को तालकटोरा स्टेडियम में मंथन करेगी। पार्टी ने दिल्ली में जमने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठकों के लिए लंबे विचार मंथन के बाद आखिरकार अब जगह का चयन कर लिया है। कार्यकारिणी की बैठक एनडीएमसी के सभागार में होगी।

विज्ञापन


परिषद की बैठक से भाजपा वास्तव में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बजा देगी। इसलिए बैठक के एजेंडे में राजनीतिक व आर्थिक प्रस्ताव के साथ ‘चुनाव और चुनौतियां’ विषय भी चर्चा के लिए शामिल होगा। इसमें पार्टी अगले एक साल के भीतर दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ व कर्नाटक आदि राज्यों के विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा के चुनावों के लिए रणनीति तैयार करेगी।
विज्ञापन


भाजपा चुनावी मुद्दों से लेकर देश के सामने मौजूद ज्वलंत विषयों पर केंद्र सरकार के खिलाफ पहले से ज्यादा आक्रामक रूप में दिखेगी। चूंकि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी इन बैठकों में मौजूद रहेंगे। इसलिए पार्टी की कोशिश बैठकों को आपसी कलह और विवाद से दूर रखने की भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, कार्यकारिणी शुक्रवार शाम जंतर-मंतर के पास एनडीएमसी मुख्यालय स्थित सभागार में बैठेगी, जबकि परिषद की बैठक शनिवार और रविवार को तालकटोरा स्टेडियम में होगी।


परिषद की बैठक के लिए अंबेडकर स्टेडियम का नाम भी चल रहा था, लेकिन दिल्ली गेट इलाके में मेट्रो का निर्माण कार्य भी चल रहा है, इसलिए वहां ट्रैफिक व पार्किंग की समस्या के मद्देनजर तालकटोरा स्टेडियम को परिषद की बैठक कराने के लिए उपयुक्त जगह माना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed