{"_id":"6f3d4ba91bd0f7954cace05daa27edb7","slug":"bjp-new-planning-for-winning-election-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव जीतने के लिए भाजपा अपनाएगी नया तरीका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चुनाव जीतने के लिए भाजपा अपनाएगी नया तरीका
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 07 Nov 2014 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में निकाय चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने सदस्यता अभियान को सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करने की रणनीति बनाई है। भाजपा 22 नवम्बर को होने वाले चुनाव में सदस्यता अभियान के जरिए अपने लिए वोट पक्के करेगी। इसी अभियान को ध्यान में रखकर भाजपा ने शुक्रवार को प्रचार अभियान की शुरूआत की।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान के प्रदेश प्रभारी जे. पी. नड्डा ने पहली बार जयपुर पहुंचने पर शुक्रवार को कहा कि सदस्यता अभियान के जरिए हम अपना वोट बढ़ाना चाहते है और इसके लिए राजस्थान से कम से कम 50 लाख सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी सदस्यता अभियान के लिए समाज के हर वर्ग के पास जाएगी। शिक्षण संस्थाओं से लेकर मॉल्स और सरकारी कार्यालयों से लेकर सब्जी-अनाज मण्डियों तक कार्यकर्ता पहुंचेंगे और लोगों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएंगे।
विज्ञापन
नड्डा ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित पार्टी के पदाधिकारियों के साथ लगभग दो घंटे बैठक की और यहां की स्थिति तथा निकाय चुनाव के बारे में फडबैक लिया। इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन में नड्डा ने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान और निकाय चुनाव दोनों के लिए एकजुट रह कर मेहनत करने की सीख दी।
विज्ञापन
भाजपा होगी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी
नड्डा ने कहा कि इस बार भाजपा ने सदस्यता के लिए तकनीक का सहारा लिया है। पार्टी टोल फ्री नम्बर के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर रही है, जिससे अधिकतम एक मिनिट में पार्टी का सदस्य बना जा सकता है। इस नम्बर की क्षमता प्रति सैंकड दस हजार कॉल्स लेने की है। भाजपा को दुनिया की सबसे ज्यादा सदस्य संख्या वाली पार्टी बनाना चाहते हैं।