फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP Mp says, Freedom 251 is a big spongy scam

भाजपा नेता ने कहा 'फ्रीडम 251' बहुत बड़ा घोटाला

Thu, 18 Feb 2016 05:49 PM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
BJP Mp says, Freedom 251 is a big spongy scam

भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन 'फ्रीडम 251' को एक बहुत बड़ा घोटाला बताया है। सोमैया के मुताबिक यह कंपनी 251 रुपए के नाम पर उपभोक्ताओं को ठगने का काम कर रही है। सोमैया के मुताबिक यह अब तक का सबसे बड़ा पॉन्जी स्कैम होगा।

विज्ञापन


सोमैया के मुताबिक फ्रीडम 251 स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी 'रिंगिंग बेल' ने महज तीन महीने पहले ही अपना पंजीयन करवाया है। इसके अलावा अभी तक उसके मालिक के नाम का भी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फ्रीडम 251 स्मार्टफोन के मान पर कंपनी लोगों से जबरदस्त पैसा वसूल रही है। इसके अलावा कंपनी का कोई मैन्यूफैंक्चरिंग यूनिट भी नहीं है जिससे यह पता चले कि आखिर इसका उत्पादन कैसे हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राई चेयरमैन से की शिकायत

BJP Mp says, Freedom 251 is a big spongy scam

सोमैया ने बताया कि यह एक बहुत बड़ा पॉन्जी स्कैम बनकर सामने आएगा। कई नामी कंपनियां इतना सस्ता स्मार्टफोन देने में नाकाम है फिर तीन महीने पुरानी कंपनी महज 251 रुपए में स्मार्टफोन कैसे दे सकती है।

उन्होंने कहा कि इस फोन के बारे में ट्राई निदेशक से शिकायत की गई है। इसके अलावा सरकार के प्रतिनिधियों से उन्होंने अपील की कि वे इस तरह के किसी कार्यक्रम में सम्मिलित न हो। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन सर्वे कंपनी 'स्पीकएशिया' का जिक्र करते हुए कहा कि वो कंपनी भी लोगों का पैसा लेकर भाग गई थी। फ्रीडम 251 के मामले में भी ऐसा ही होगा।

गौरतलब है कि इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन (आईसीए) ने भी फ्रीडम 251 स्मार्टफोन को लेकर टेलिकॉम मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई है। आईसीए के मुताबिक सब्सिडी देने के बावजूद भी कोई स्मार्टफोन 3,000 रुपए से ज्यादा सस्ता नहीं सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed