फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP MP Gopal Shetty says its fashion among farmers to commit suicide

भाजपा सांसद ने किसानों की आत्महत्या को बताया 'फैशन'

Thu, 18 Feb 2016 01:15 PM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Gopal Shetty says its fashion among farmers to commit suicide

देशभर में फसल बर्बाद हो जाने की वजह से आत्महत्या करने वाले किसानों को लेकर भाजपा के सांसद ने एक विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि किसानों की आत्महत्या एक 'फैशन ट्रेंड' बन चुका है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र से भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी का यह बयान उस वक्त आया है जब महाराष्ट्र में कृषि संकट की वजह से अब तक (जनवरी 2016) 124 किसानों ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


शेट्टी ने अपने बयान में कहा, 'सभी किसान केवल भुखमरी और बेरोजगारी की वजह से आत्महत्या नहीं कर रहे। यह एक फैशन बन चुका है, यह प्रचलन है। यदि महाराष्ट्र सरकार मुआवजे के तौर पर 5 लाख रुपए देती है तो दूसरे राज्यों की सरकारें 7 लाख रुपए। किसानों को मुआवजा देने के लिए राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने की आलोचना

BJP MP Gopal Shetty says its fashion among farmers to commit suicide

भाजपा सांसद के इस बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस ने कहा कि शेट्टी का बयान किसानों के प्रति उनकी असंवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा, 'महाराष्ट्र इस अब तक के सबसे बुरे कृषि संकट से गुजर रहा है। ऐसे में शेट्टी का बयान उन हजारों किसानों के प्रति उनकी असंवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है जिन्होंने फसल बर्बाद हो जाने की वजह से आत्महत्या कर ली।'

गौरतलब है कि गुरुवार को ही महाराष्ट्र से सटे मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम है जिसमें वह किसानों के लिए शुरू की गई नई 'फसल बीमा योजाना' के बारे में किसानों को बताएंगे। ऐसे में भाजपा सांसद के इस बयान से नए विवाद ने जन्म ले लिया है।

मध्य प्रदेश के सिहोर में आयोजित होने वाले 'किसान कल्याण मेला' में मोदी 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' के क्रियांनवयन के बारे में लोगों को अवगत कराएंगे। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद गोपाल शेट्टी ने अपने इस बयान पर माफी मांग ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed