फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP mp bharat singh blamed modi's minister

BJP सांसद के बड़े आरोप, कुछ नहीं बोल पाए मोदी

Thu, 07 May 2015 09:01 AM IST
Updated Thu, 07 May 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
BJP mp bharat singh blamed modi's minister

मोदी सरकार के शासन में आए एक साल भी नहीं हुए हैं कि सरकार के कामकाज को लेकर अंदर से ही असंतोष उभरने लगे हैं। समूचे राजग के साथ-साथ भाजपा के सांसदों में सरकार के कामकाज के खिलाफ बेचैनी है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि बहुमत होने के कारण सहयोगियों को अनसुना किया जा रहा है।

विज्ञापन


अकाली दल और शिवसेना ने बूरे समय में भी भाजपा का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि राजग के सहयोगी दलों में यह सामूहिक भावना है कि सरकार में उनकी कद्र नहीं है। वहीं सरकार के कामकाज को लेकर बलिया से भाजपा सांसद भरत सिंह का भी सब्र जवाब दे गया।
विज्ञापन


बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी संसदीय दल की बैठक में सिंह ने सरकार के  मंत्रियों पर सांसदों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। भरत सिंह ने सरकार और संगठन के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में कहा कि सरकार नई-नई योजनाएं लागू कर रही हैं लेकिन जमीन पर उनका कोई असर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रियों के यहां भी उनकी पूछ नहीं है। उनके कामकाज नहीं हो पा रहे हैं। मंत्रियों काम की बात करने पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। कई मंत्रालयों से पत्र तक के जवाब नहीं मिल रहे हैं। सिंह की इस बात पर सूबे के कई सांसदों ने मेज पर थपकी देकर अपना समर्थन दिया।  सिंह के आरोपों को पीएम मोदी ने मौन रहकर सुना।

पूर्व में भाजपा नेता अरुण शौरी भी उठा चुके हैं उंगली

BJP mp bharat singh blamed modi's minister

यह पहला अवसर है जब उनकी उपस्थिति में उनके ही सांसद ने सरकार के मंत्रियों के क्रियाक्लाप का आईना दिखाया। संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने जरूर मामले की नोटिंग की है।

बैठक में भरत सिंह के उठाए मामले को स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार के एक आला मंत्री ने कहा कि सिंह ने यूपी में एनआरएचएम और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना पर सुस्ती का मामला उठाया था। उन्होंने कहा कि यूपी में सांसदों की कोई पूछ नहीं है। राज्य सरकार केंद्र के योजनाओं पर सहयोग नहीं कर रही है।

जब इस मामले में केंद्र के मंत्रियों से कहा जाता है तो वे जवाब तक नहीं देते। सनद रहे कि चंद दिनों पहले ही अकाली दल के सांसद नरेश गुजराल ने सरकार के कामकाज के खिलाफ सार्वजनिक असंतोष व्यक्त करते हुए राजग की बैठक बुलाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed