{"_id":"8ee30a029a995f47f806972d798a3c4c","slug":"bjp-mp-arrested-in-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में भाजपा सांसद गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हत्या के मामले में भाजपा सांसद गिरफ्तार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 05 Nov 2013 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीआई कार्यकर्ता अमित जेठवा की सनसनीखेज हत्या के मामले में सीबीआई ने जूनागढ़ के लोकसभा सांसद दीनू सोलंकी को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में साबरमती जेल में बंद सोलंकी के भतीजे शिवा की पूछताछ के बाद यह कदम उठाया गया है। सीबीआई के मुताबिक हत्याकांड की आगे की जांच जारी है। सोलंकी को बुधवार को दिल्ली की निचली अदालत में पेश किया जाएगा।
सीबीआई की अब तक की जांच के मुताबिक जेठवा ने गिर के जंगलों में अवैध खनन के खिलाफ जनहित याचिका दायर की थी। इसके कुछ ही दिन बाद 20 जुलाई 2010 को मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने जेठवा की गोली मार कर हत्या कर दी।
राज्य सरकार के आग्रह पर सीबीआई ने यह मामला पिछले साल अक्तूबर में अपने हाथों में लिया। जेठवा के परिवार वालों ने सीबीआई का ध्यान सोलंकी के धमकी भरे फोन की तरफ दिलाया।
विज्ञापन
जांच शुरू करने के बाद एजेंसी ने सोलंकी के भतीजे और पुलिस कांस्टेबल सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। तमाम कवायद के बावजूद सीबीआई सोलंकी पर हाथ नहीं डाल पा रही थी।
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक बीते अगस्त में साबरमती जेल में इन पांचों से गहन पूछताछ की गई तो हत्याकांड से सोलंकी के तार जुड़ने लगे। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर एजेंसी को सोलंकी के खिलाफ कई सबूत मिले। इसी आधार पर मंगलवार को यह गिरफ्तारी की गई।