{"_id":"c4a65bdd6fbaae519ee8391aa74f1302","slug":"bjp-mla-wrote-letter-to-president-for-cancelling-his-bihar-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की 'हुंकार' के लिए राष्ट्रपति से न आने की गुहार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी की 'हुंकार' के लिए राष्ट्रपति से न आने की गुहार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 08 Oct 2013 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी अपने पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की बिहार रैली को सफल बनाने के लिए कोई कमी छोड़ने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
यहां तक कि रैली की सफलता के लिए राष्ट्रपति तक से अपना बिहार दौरा टालने की गुजारिश की गई है ताकि मोदी की रैली में कोई दिक्कत न आए।
नरेंद्र मोदी पटना में 27 अक्तूबर को 'हुंकार रैली' करने वाले हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी 26 और 27 अक्तूबर को पटना में ही रहेंगे। ऐसे में बिहार भाजपा के विधायक नितिन नवीन ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर मोदी की रैली के मद्देनजर अपना बिहार दौरा टालने की गुजारिश की है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपाध्यक्ष सीपी ठाकुर ने भी इसका समर्थन किया है और राष्ट्रपति से बिहार दौरे का कार्यक्रम बदलने की मांग की है।
नितिन नवीन ने मीडिया से कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति से पटना दौरा टालने के लिए चिट्ठी लिखी है ताकि नरेंद्र मोदी की रैली में कोई दिक्कत ना आए।
हालांकि, उनकी इस चिट्ठी और सीपी ठाकुर के समर्थन ने पाटी को मुश्किल स्थिति में भी डाल दिया है।
सीपी ठाकुर ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखने के लिए तो नितिन नवीन की निंदा की है लेकिन राष्ट्रपति से अपना पटना दौरा टालकर नया कार्यक्रम बनाने की विनती भी की है। उन्होंने कहा कि अगर नवीन को राष्ट्रपति के बिहार दौरे पर अपनी बात रखनी थी तो पहले पार्टी हाईकमान से बात करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
साथ ही भाजपा ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मोदी की रैली को रोकने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाने का आरोप भी लगाया है।