फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP mla's will support manjhi on 20 feb

भाजपा विधायक बचाएंगे मांझी की डूबती नैया

Thu, 19 Feb 2015 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Thu, 19 Feb 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
BJP mla's will support manjhi on 20 feb

भाजपा मांझी सरकार का समर्थन करेगी। बुधवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के घर हुई विधायक दल की बैठक में इस बात को लेकर आम राय बनी। पार्टी प्रवक्ता विनोद नारायण झा ने बताया कि पार्टी के अधिकतर विधायक चाहते हैं कि पार्टी मांझी सरकार का समर्थन करे।

विज्ञापन


पार्टी नेतृत्व को विधायकों की राय से अवगत करा दिया गया है। बृहस्पतिवार को एक और बैठक बुलाई गई है, जिसमें इसका आधिकारिक ऐलान हो सकता है। सूत्रों की मानें तो भाजपा को अब संघ के फैसले का इंतजार है।
विज्ञापन


संघ के वरिष्ठ नेता दत्तात्रेय होसबले मंगलवार को पटना पहुंच चुके हैं। कहा जा रहा है कि संघ ने मांझी को समर्थन देने के लिए एक फार्मूला तैयार किया है। संघ की राय है कि मांझी को समर्थन तभी दिया जाए, जब वह भाजपा के साथ जुडे़ं, जिससे कि आने वाले समय में भाजपा को इसका लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, भाजपा कार्यकारिणी की बुधवार हुई बैठक के बाद सुशील कुमार मोदी ने स्पष्ट कहा था कि वह अपना कार्ड सदन में ही खोलेंगे, वैसे प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा था कि समर्थन पर फैसला पार्टी के वरीय नेताओं को करना है।

उधर, दूसरी ओर विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का भाजपा ने बहिष्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed