फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp mla controvercial speech on eid

बीजेपी विधायक फिर बोलीं, गरबा पंडालों में नहीं आएं मुसलमान

Fri, 25 Sep 2015 04:39 PM IST
Updated Fri, 25 Sep 2015 04:39 PM IST
विज्ञापन
bjp mla controvercial speech on eid

पिछले साल नवरात्र में दुर्गा पूजा पंडालो में मुस्लिम युवाओं के प्रवेश को बैन करने का बयान देकर सुर्खियों में रही मध्यप्रदेश के इंदौर की बीजेपी विधायक अपने विवादास्पद बयान से फिर सुर्खियों में है।

विज्ञापन


बीजेपी विधायक ने मुसलमानों के खिलाफ एक बार फिर बवाल खड़ा कर देने वाला बड़ा बयान दिया है। विधायक ने बकरीद को लेकर विवादित टिप्पणी कर डाली।

ठाकुर ने कहा कि मुस्लिम्स को अगर कुर्बानी ही देनी है तो सांकेतिक कुर्बानी दें। जानवरों की कुर्बानी देने का उन्हें अधिकार नहीं है। वहीं उन्होंने अपने पुराने बयान को दोहराते हुए फिर कहा कि दुर्गा पूजा में मुसलमानों के जाने पर रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


पहले भी रहा विवादित बयानों से विधायक का नाता

bjp mla controvercial speech on eid

बीजेपी विधायक ऊषा ठाकुर बीते साल गरबा, दुर्गा पूजा पर मुस्लिम को लेकर दिए गए बयान से सुर्खियों में आई। वहीं अपने पिछले विवादास्पद बयान को को दोहराते हुए विधायक ठाकुर ने कहा कि धर्म गुरूओं ने उनके पिछले साल के बयान का समर्थन किया था। उन्होंने कहा इस बार भी गरबा, दुर्गा पूजा में मुसलमानों के आने पर रोक लगनी चाहिए।

विधायक ठाकुर ने कहा कि इस्लाम में मुर्ति पूजा वर्जित है, इसलिए जो सच्‍चा मुसलमान है उसे दुर्गा पूजा के पांडाल में नहीं जा ना चाहिए। उनका कहना है कि गर्भा और दुर्गा पूजा आयोजन हिंदुओं की आस्‍था का आयोजन है न कि कोई मनोरंजन कार्यक्रम। उनके बयान को लेकर बवाल खड़ा हो सकता है।




विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed