{"_id":"60dfa2ba333df9ed477849958878f2fe","slug":"bjp-mission-272-for-special-60-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के ‘मिशन 272’ को पूरा करेगी 'स्पेशल 60'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी के ‘मिशन 272’ को पूरा करेगी 'स्पेशल 60'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 10 Jan 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का मानना है कि सोशल मीडिया में ऐसी मुहिम चलाई जानी चाहिए जिसके तहत लोग यह बात जाहिर कर सकें कि उन्हें क्या और किस तरह के काम करने में गर्व महसूस होता है।
विज्ञापन
‘मिशन 272’ के तहत पार्टी से जुड़े दो लाख लोगों में से चुने गए 60 युवकों से मुलाकात के दौरान मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने की भी जरूरत है।
विज्ञापन
पढ़ें, PM सही बोले, अच्छे दिन आ रहे हैं: मोदी
विज्ञापन
भाजपा की सूचना व प्रौद्योगिकी सेल ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े इन 60 लोगों की बृहस्पतिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में मोदी से मुलाकात कराई।
पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिये अपना जनाधार बढ़ाने के लिए पिछले दिनों ‘मिशन 272’ शुरू किया था। इसमें भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों के प्रचार को लेकर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले लोगों की मोदी से मुलाकात कराने का वादा किया गया था।
भाजपा का दावा है कि इस मिशन से अब तक दो लाख लोग जुड़ चुके हैं। मोदी से मुलाकात करने वाले सभी 60 लोग अब लोकसभा की सियासी जंग में सोशल मीडिया पर भाजपा की ओर से मोर्चा संभालेंगे। इस मौके पर इन लोगों ने मोदी को सोशल मीडिया को लेकर अपने अनुभव भी बताए।