बिहार में भी बीजेपी का होगा दिल्ली वाला हालः नीतीश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में राजनीतिक भंवर में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री न बनाए जाने पर फिर बीजेपी पर निशाना साध दिया है। नीतीश ने बिहार के घटनाक्रम के लिए सीधे-सीधे केन्द्र और भाजपा को जिम्मेदार ठहरा दिया। कहा भाजपा एक एक करोड़ में हमारे विधायकों को खरीदने का लालच दे रही है।
भाजपा पर कड़े आरोप लगाते हुए नीतीश ने कहा कि मांझी को दिल्ली जाकर हार्स ट्रेडिंग का लाइसेंस मिल गया है इसलिए सरकार मामले को लटकाने में लगी हुई है। नीतीश ने दिल्ली चुनावों को लेकर भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि बिहार चुनावों में भी भाजपा का दिल्ली जैसा हाल होगा।
इस हार से बचने के लिए भाजपा बिहार में षडयंत्र रचने में लगी हुई है। किस तरह का माहौल बिहार में भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर बनाया जा रहा है।
राज्यपाल पर भी आरोप लगाते हुए नीतीश ने कहा कि मांझी को तुरंत बहुमत साबित करने के बजाय 20 फरवरी तक का समय देने का यही मतलब है कि जानबूझकर विधायकों की खरीद फरोख्त करने के लिए समय दिया जा रहा है।
बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने का षडयंत्र
मुख्यमंत्री के मामले को लेकर जारी गतिरोध के संबंध में उनहोंने कहा कि नेता चुनना पार्टी का अधिकार है और पार्टी ने उन्हें अपना नेता चुना है ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री की शपथ दिलवाने में देर क्यों की जा रही है।
एक सवाल के जवाब में बताया कि सदन के नियम के मुताबिक जो मुख्यमंत्री का पदधारक है वही सदन का नेता है। लेकिन केन्द्र सरकार के इशारे पर सभी नियमों को धता बताया जा रहा है। मांझी के मामले में कहा कि पार्टी ने उनकी अवांछित गतिविधियों को देखते हुए ही उन्हें हटाने का फैसला किया।
पद छोड़ने के लिए उनसे गुजारिश की गई थी लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद उन्हें हटाया गया। उन्होंने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर राज्य को राष्ट्रपति शासन की ओर धकेल रही है।