फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp leader vijay jolly attacked in nepal

नेपाल में BJP नेता विजय जोली पर हमला

Fri, 04 Jul 2014 06:36 PM IST
Updated Fri, 04 Jul 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
bjp leader vijay jolly attacked in nepal

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के नौवें अधिवेशन में बतौर अतिथि आए भारतीय जनता पार्टी के विदेश विभाग के प्रमुख विजय जोली पर बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन


एमाले के महासचिव ईश्वर पोखरेल ने जोली के ऊपर हुए हमले की निंदा करते हुए पार्टी की ओर से इस पर दुख जताया। एमाले पार्टी ने जोली पर हमला करने वाले को खोजकर कड़ी कार्यवाही करने का आग्रह सरकार से किया है।
विज्ञापन


एमाले के महाधिवेशन में शामिल होने से वंचित रह गए कार्यकर्ताओं समारोह स्थल के बाहर तोड़फोड़ और आगजनी की। इसी दौरान समारोह स्थल से बाहर निकले जोली पर कुछ अराजक तत्वों ने बोतल से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानबूझकर किया गया जोली पर हमला

bjp leader vijay jolly attacked in nepal

महाधिवेशन स्थल पर उपस्थित पुलिस ने तत्काल आक्रमणकारियों पर लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हो सकी।

इस घटना के बाद तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे कांतिपुर टेलीविजन के पत्रकार जितेंद्र झा ने बताया कि आक्रमणकारियों को पता था कि जोली भारतीय नेता है, बावजूद इसके उन्होंने उन पर हमला किया। इससे यह साबित होता है कि जानबूझकर जोली पर हमला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed