'पाकिस्तान के चार टुकड़े कर देने चाहिए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पठानकोट हमले को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा है। स्वामी ने ट्वीट कर पाकिस्तान पर बड़ा बयान दिया है।
पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकी हमले पर सुब्रमण्यम स्वमी ने ट्वीट कर कहा कि ठोस रणनीति बनाकर पाकिस्तान को सबक सिखाने की जरूरत है।
वहीं उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान को चार हिस्सों में बांट देना चाहिए। स्वामी ने कहा कि भारत पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और उनकी सेना को पठानकोट हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा।
Time to put in place a strategic 2 year plan to teach Pak by breaking it into 4. But you need Chinese neutrality for that
— Subramanian Swamy (@Swamy39) January 3, 2016
पठानकोट हमले में छह आतंकी हुए ढेर, 7 जवान भी शहीद
पठानकोट एयरबेस में छिपे दोनों आतंकियो को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। सेना, एनएसजी और एयरफोर्स के संयुक्त ऑपरेशन में अब तक छह आतंकी मारे जा चुके हैं।
एनएसजी के एक लेफ्टीनेंट कर्नल समेत 7 जवान भी शहीद हो चुके हैं। एयरबेस पर रविवार को विस्फोटक डिफ्यूज करते हुए एनएसजी के एक अधिकारी की मौत हो गई। धमाके में एनएसजी के पांच कमांडो घयाल हो गए।
उल्लेखनीय है कि शनिवार तड़के को आतंकियों के एक समूह ने पठानकोट एयरबेस पर हमला कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में चार आतंकी मारे गए।