{"_id":"695c65c65a231fc31dca91711954183f","slug":"bjp-leader-killed-in-tamilnadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में बीजेपी नेता की हत्या","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तमिलनाडु में बीजेपी नेता की हत्या
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Jul 2013 02:58 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य महासचिव वी रमेश की उनके घर के कंपाउंड में ही अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी।
विज्ञापन
सलेम शहर में रहने वाले रमेश शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद घर लौट रहे थे। रात 10 दस बजे उनके घर के कंपाउंड में छुपे कुछ लोगों ने रमेश पर हमला कर दिया।
भाजपा के सलेम जिले के महासचिव ने बताया कि रमेश को गले और सिर में गंभीर चोटें आईं और वहीं पर उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस कमिश्नर के सी महाली और अन्य अधिकारी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। हस्थामपट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
हमले से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध प्रदर्शन भी किया।
हिंदू नेताओं पर हो रहे हमले
गोपीनाथ का कहना है कि राज्य में हिंदू नेताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। हमने राज्य पुलिस से सुरक्षा भी मांगी थी लेकिन इस संबंध में कुछ नहीं किया गया।
इससे पहले हिंदुवादी संगठन हिंदू मुन्नानी के कार्यकर्ता वेल्लियाप्पन की भी वेल्लोर में हत्या कर दी गई थी।
राज्य भाजपा अध्यक्ष पोन राधाकृष्णन ने भी कहा कि हिंदू नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है और राज्य सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। साथ ही इन मामलों में झूठे आरोपियों को जेल में पेश किया जाता है।
विज्ञापन
हिंदू मुन्नानी और अन्य हिंदुत्व संगठनों ने हमलों के विरोध में हड़ताल की घोषणा की है।
हिंदू मुन्नानी के राज्य अध्यक्ष राजगोपालन की वर्ष 1994 में हुई हत्या के बाद अब रमेश पर हमला दूसरा हाई प्रोफाइल मामला है।