फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP leader Eshwarappa in controversy after comment on journalist

रेप पर विवादित बयान दे फंसे कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम

Sun, 18 Oct 2015 09:13 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 18 Oct 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Eshwarappa in controversy after comment on journalist

कर्नाटक में बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम केएस ईश्वरप्पा ने रेप पर विवादित बयान देकर विवाद को गले लगा लिया है।

विज्ञापन


एक प्रेसवार्ता के दौरान ईश्वरप्पा ने कहा कि, 'अगर आपका किसी ने बलात्कार कर दिया है तो इसमें हम क्या कर सकते हैं?' उनका यहा बयान प्रदेश में कानून व्यवस्था पर एक सवाल के दौरान आया है।

गौरतलब है कि एक सब इंस्पेक्टर की लुटेरों ने शुक्रवार को हत्या कर दी थी। ईश्वरप्पा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में पुलिस को भी सुरक्षा की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन


इस पर टीवी पत्रकार ने जब ईश्वरप्पा से पूछा कि विपक्ष का इस घटना पर क्या स्टैंड है तो भाजपा नेता ने कहा कि, 'देखिए, आज आप यहां हैं.. अगर आपको कोई यहां से घसीटते हुए ले जाए और आपके साथ बलात्कार कर दे तो हम विपक्ष के नेता क्या कर सकते हैं? जो राज्य के दूसरे हिस्सों में हैं वह क्या कर सकते हैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने की ईश्वरप्पा की निंदा

BJP leader Eshwarappa in controversy after comment on journalist

उनके इस बयान के बाद से मुख्यमंत्री ने कहा कि कब ईश्रवरप्पा ने समझदारी की बात कही है। वहीं कांग्रेस नेता और कानून मंत्री टीबी जयाचंद्रा ने कहा कि विपक्ष के नेता के इस बयान से साबित होता है कि वह महिलाओं की कितनी इज्जत करते हैं।

साथ ही मीडिया का एक प्रतिनिधिमंडल भी मुख्यमंत्री से मिलकर इस मुद्दे की जानकारी देगा।

मामले को तूल पकड़ता देख ईश्वरप्‍पा ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है महिलाओं की सुरक्षा के लिए विपक्ष हर वह काम करता है जो किया जा सकता है। मै हर महिला‌ को बहन मानता हूं, मैने तो सरकार से यह सवाल किया था कि वह सुरक्षा के लिए क्या कर रही है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed