फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp karnataka pain supreme court coalgate

भाजपा के ‘कर्नाटक जख्म’ पर अदालत का ‘कोलगेट मरहम’

Thu, 09 May 2013 12:31 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 09 May 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
bjp karnataka pain supreme court coalgate

कर्नाटक की करारी हार के गम में डूबी भाजपा को कोलगेट मामले में यूपीए सरकार को मिली सुप्रीम कोर्ट की फटकार ने कुछ राहत देने का काम किया है। यह फटकार भाजपा के लिए मरहम का काम कर गई।

विज्ञापन


सरकार की खिंचाई से उत्साहित भाजपा ने कानून मंत्री को बर्खास्त करने और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग फिर बुलंद कर दी है।

सुप्रीम कोर्ट की ताजा टिप्पणी के बाद लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा, ‘अब कानून मंत्री के पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।’ भाजपा ने रेलमंत्री पवन बंसल को भी मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग दोहराई है।
विज्ञापन


कर्नाटक चुनाव के नतीजों ने भाजपा को बेहद निराश कर दिया है, क्योंकि भ्रष्टाचार व घोटालों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ लंबे समय से आंदोलन करने के बाद भी भाजपा से कांग्रेस लगातार राज्यों को छीनती जा रही है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक ताजा उदाहरण है। इस दौरान सिर्फ गुजरात और गोवा में ही भाजपा को सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक की हार पर भाजपा की दलील है कि संगठन में टूट होने के बाद से ही पार्टी मानने लगी थी कि चुनाव नतीजे विपरीत रहेंगे। भाजपा ने कर्नाटक की हार को स्वीकारते हुए कहा कि वहां कुछ कमियां रही होंगी।

पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ने कांग्रेस की कर्नाटक की जीत पर कोयले की कालिख पोत दी है। ये चुनाव भाजपा के लिए सबक हैं तो कांग्रेस के लिए संदेश।


उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव को अंतिम मान रही कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि अभी आगे भी चुनाव आ रहे हैं और तब भी चुनावी मुद्दे भ्रष्टाचार और घोटाले ही रहेंगे। इसलिए कांग्रेस को जान लेना चाहिए कि सितारों से भी आगे दुनिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed