फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bjp issued list of loksabha candidates

भाजपा ने जारी की 54 उम्मीदवारों की सूची

Fri, 28 Feb 2014 07:55 AM IST
Updated Fri, 28 Feb 2014 07:55 AM IST
विज्ञापन
Bjp issued list of loksabha candidates

भारतीय जनता पार्टी ने अगले लोकसभा चुनाव के लिये आज 54 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की और पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी को नागपुर एवं वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे को बीड से चुनाव लड़ाने की घोषणा की।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यहां हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल की 17-17, ओडिशा की 6, जम्मू कश्मीर से 5, हिमाचल प्रदेश से 3 तथा अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर एवं गोवा से 2-2 सीटों के लिये उम्मीदवार तय किए गए।

विज्ञापन

4 अल्पसंख्यक होंगे मैदान में

Bjp issued list of loksabha candidates

इन 54 उम्मीदवारों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छह-छह और चार अल्पसंख्यक और दो महिला शामिल हैं।

सूची के अनुसार महाराष्ट्र में नागपुर से न‌ित‌िन गडकरी बीड से गोपीनाथ मुंडे मुंबई उत्तर पूर्व रिपीट पूर्व से किरीट सोमैया तथा पार्टी उपाध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को कांगड़ा से उम्मीदवार बनाया है।

पीसी सरकार को भी म‌िली सीट

Bjp issued list of loksabha candidates

राष्ट्रीय महासचिव और केन्द्रीय चुनाव समिति के सराष्ट्रीय महासचिव और केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्य थावर चंद गहलौत ने बैठक के बाद बताया कि समिति की अगली बैठक 8 मार्च को होगी जिसमें कुछ और राज्यों के उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जायेगा।

आज की बैठक में उत्तराखंड के उम्मीदवारों के बारे में भी फैसला होना था लेकिन इन पर विचार नहीं हो सका। पश्चिम बंगाल की बारासात सीट से विश्व विख्यात जादूगर पीसी सरकार जूनियर, दमदम से पूर्व मंत्री तपन सिकदर, कोलकाता उत्तर से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा, उड़ीसा की सुंदरगढ़ सुरक्षित सीट से पूर्व मंत्री जुएल ओरांव को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन

अनुराग ठाकुर को भी म‌िला ट‌िकट

Bjp issued list of loksabha candidates

पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, शिमला सुरक्षित सीट से विरेन्द्र कश्यप को दोबारा मैदान में उतारा है।

महाराष्ट्र के रावेर सीट से हरिभाऊ जावले, अकोला से संजय धोतरे, चन्द्रपुर से हंसराज, अहीर-जालना से राव साहेब दानवे पाटिल, डिंडोरी से हरीश चंद्र च्वहाण को दोबारा टिकट दिया गया है।

मोदी-जोशी आमने सामने

Bjp issued list of loksabha candidates

पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की देर रात तक चली इस बैठक में प्रत्याशियों के नाम तय किए गए।

माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व पर मोदी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चुनाव मैदान में उतारने का दबाव है। हालांकि डॉ. मुरली मनोहर जोशी अब भी इस सीट को छोड़ने के पक्ष में नहीं हैं।

राजनाथ लड़ेंगे लखनऊ से

पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के भी गाजियाबाद की बजाए लखनऊ जैसी सुरक्षित सीट से मैदान में उतरने की अटकलें हैं।

भाजपा इस बार लोकसभा की 543 सीटों में से 425 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने महाशिवरात्रि से मुहूर्त निकालकर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उत्तराखंड में प्रत्याशियों को लेकर फैसला नहीं हो पाया। बैठक में उत्तराखंड से प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह, विपक्ष के नेता अजय भट्ट व संगठन मंत्री संजय कुमार के अलावा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह शामिल हुए।

उत्तरांचल से कई बड़े नाम

Bjp issued list of loksabha candidates
पौड़ी से पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी और अनिल बलूनी, नैनीताल से पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व सांसद बलराज पासी और बच्ची सिंह रावत, टिहरी से माला राजलक्ष्मी शाह व मुन्ना सिंह चौहान, अल्मोड़ा से चनर राम के नाम चर्चा में हैं।

हरिद्वार से मदन कौशिक व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के नाम चल रहे हैं। लेकिन प्रदेश में हरीश रावत के  मुख्यमंत्री बन जाने के बाद भाजपा को दमदार उम्मीदवारों की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed