फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp issued his manifesto

भाजपा के घोषणापत्र में दिखा मंदिर का वादा, मोदी का दावा

Tue, 08 Apr 2014 08:21 AM IST
Updated Tue, 08 Apr 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
bjp issued his manifesto

लंबे समय से भाजपा के घोषणापत्र को लेकर हो रही खींचतान पर पार्टी ने विराम लगा दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में घोषणापत्र को जारी किया गया।

विज्ञापन


वरिष्ठ नेता और कानपुर से चुनाव लड़ रहे मुरली मनोहर जोशी ने घोषणापत्र जारी किया। भाजपा के इस घोषणा पत्र में नरेंद्र मोदी की नीतियों और योजनाओं की साफ झलक दिखाई दी।
विज्ञापन


हर बार की तरह इस बार भी भाजपा ने राम मंदिर के अपने मूल मुद्दे को घोषणापत्र में रखा है। टैक्स से लेकर इंटरनेट तक के कई लुभावने वादे भाजपा ने लोगों से किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

काले धन पर बनेगी टास्क फोर्स

bjp issued his manifesto

व‌िदेशों में जमा कालेधन पर संजीदगी द‌िखाते ह‌ुए भाजपा ने एक स्पेशल टास्क फोर्स का न‌िर्माण करने का वादा क‌िया है। इस स्पेशल कोर्ट का काम व‌िदेशों में जमा कालेधन को वापस लाना और कालेधन पर लगाम लगाना होगा।

कालेधन के अलावा कालाबाजारी रोकने के ल‌िए स्पेशल कोर्ट बनाने का वादा क‌िया। मुरली मनोहर जोशी ने कहा क‌ि स्पेशल कोर्ट के चलते क‌िसानों को लाभ होगा।

इसके साथ ही भाजपा ने चुनाव में एक भारत श्रेष्ठ भारत और सबका साथ सबका व‌िकास जैसे नारे को भी जारी क‌िया।

क‌िसानों के ल‌िए बनेगा विशेष रेल मार्ग

bjp issued his manifesto

क‌िसानों की खुदकुशी को लेकर लंबे समय से सवाल उठाते रही भाजपा ने अपने घोषणापत्र में कृष‌ि को लेकर खास प्रावधान क‌िए हैं। घोषणापत्र जारी करते हुए मुरली मनोहर जोशी ने कहा क‌ि क‌िसानों के ल‌िए कृष‌ि रेल मार्ग बनाया जाएगा।

इसके साथ ही कृष‌ि के आंकड़ों को और बेहतर बनाने के ल‌िए र‌ियल टाइम डाटा की शुरुआत की जाएगी। इससे क‌िसानों की फसल को लेकर सरकार के पास और बेहतर आकड़े मौजूद होंगे और क‌िसानों को सीधा लाभ होगा।

राम मंद‌िर बनेगा लेक‌िन कब?

bjp issued his manifesto

घोषणापत्र से पहले राम मंद‌िर के मुद्दे को शाम‌िल करने पर चल रही खींचतान पर भाजपा ने व‌िराम लगा द‌िया। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में राम मंद‌िर बनाने के संकल्प को दोहराया है।

लेक‌िन राम मंद‌िर बनाने को लेकर समय सीमा और शुरुआत पर कुछ नहीं कहा गया। भाजपा हमेशा से राम मंद‌िर को लेकर व‌िरोध‌ियों के ‌न‌िशाने पर रही है। व‌िरोधी पार्ट‌ियां भाजपा के इस संकल्प पर सवाल उठाती रही हैं।

इससे पहले कहा जा रहा था क‌ि मुरली मनोहर जोशी राम मंद‌िर बनाने के संकल्प को घोषणापत्र में शाम‌िल करना चाहते थे जबक‌ि मोदी की ओर से साफ तौर पर कुछ नहीं कहा गया था।

बीजेपी का मुस्ल‌िम कार्ड!

bjp issued his manifesto

अपने घोषणापत्र में भाजपा ने मुस्ल‌िम ने मुस्ल‌िम कार्ड खेलते हुए कई वादे किए हैं। भाजपा ने वादा क‌िया है क‌ि अगर पार्टी सत्ता में आई तो मदरसे में सरकारी खर्च पर व‌िज्ञान और ग‌ण‌ित के अध्यापक मुहैय्या कराएगी।

इसके साथ ही घोषणापत्र में वादा क‌िया गया है क‌ि पहले से मौजूद मदरसों को आध‌ुन‌िक बनाया जाएगा। इसके साथ ही भाजपा ने वादा क‌िया क‌ि वो ऊर्दू भाषा का व‌िस्तार करेगी और उत्थान के ल‌िए प्रयास करेगी।

साथ ही भाजपा ने वादा क‌‌िया क‌ि सत्ता में आने के बाद सद्भभावना और भाईचारे का माहौल पैदा क‌िया जाएगा।

AIIMS और बुलेट ट्रेन का वादा

bjp issued his manifesto

व‌िकास की राजनीत‌ि करने का वादा करने वाली भाजपा ने अपने घोषणापत्र में स्वर्ण‌िम चतुर्भुज बुलेट ट्रेन योजना चलाने का वादा क‌िया है। इस योजना के तहत देश के चारों कोनों को हाईस्पीड बुलेट ट्रेन की मदद से जोड़ा जाएगा।

इसके साथ ही भाजपा ने अपने घोषणापत्र में हर राज्य में AIIMS अस्पताल खोलने का वादा क‌िया है। कांग्रेस ने भी अपने घोषणापत्र में हर राज्य में अस्पताल खोलने का वादा क‌िया है।

हर गांव को नेट से़ जोड़ने का वादा

bjp issued his manifesto

टेक्नोलॉजी के दम पर भारत को व‌िश्वपटल पर रखने की बात करने वाले नरेंद्र मोदी का प्रभाव घोषणापत्र पर द‌िखा। भाजपा ने अपने घोषणापत्र पर दावा क‌िया क‌ि सत्ता में आने के बाद हर गांव को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा।

इसके ल‌िए गांव-गांव में आप्ट‌िकल फाइबर के तार ब‌िछाए जाएंगे। साथ ही अच्छे नेट के ल‌िए हाईस्पीड नेटवर्क देने का वादा क‌िया। इस लक्ष्य को लेकर भाजपा पूरे देश में काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed