फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp is restless by cash subsidy scheme

कैश सब्सिडी योजना से बेचैन है भाजपा

Wed, 28 Nov 2012 11:56 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 28 Nov 2012 11:56 PM IST
विज्ञापन
bjp is restless by cash subsidy scheme

यूपीए सरकार की प्रस्तावित कैश सब्सिडी ट्रांसफर योजना ने प्रमुख विपक्षी दल भाजपा को बेचैन कर दिया है, इसलिए भाजपा ने सरकार की इस वोट बटोरने की योजना पर पलटवार करते हुए कहा कि इससे आम आदमी का नहीं, बल्कि कांग्रेस कैडर का ही बैंक खाता भरेगा।

विज्ञापन


भाजपा ने कहा कि इससे सरकार को एक और घोटाला करने का अवसर भी मिलेगा। पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा और पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि लोकसभा चुनाव निकट देख कांग्रेस इस तरह के हथकंडे अपना रही है। इससे गरीबों, किसानों, कमजोर वर्गों में से किसी का भी भला नहीं होने वाला है।
विज्ञापन


नकवी ने कहा कि यह सिर्फ चुनाव से पहले कांग्रेस कैडर की जेब भरने की योजना है। इसलिए इस योजना का नाम ‘कैश फॉर कांग्रेस कैडर’ रखना चाहिए। नकवी ने कहा कि इस योजना से कांग्रेस कैडर का खाता तो जरूर भर जाएगा, लेकिन जनता में कांग्रेस का खाता हमेशा के लिए बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यूपीए सरकार की ओर से यह लगातार दूसरा कदम है जिससे भाजपा के लिए चुनाव मैदान में कांग्रेस के सामने मुश्किल हो सकती है। इससे पहले मुंबई के आतंकी हमलों के दोषी आतंकी अजमल कसाब को फांसी पर लटकाने से सरकार ने अपने पक्ष में माहौल बनाने में काफी हद तक कामयाबी पा ली है, जबकि भाजपा आंतरिक कलह से जूझ रही है और भ्रष्टाचार के मसले पर उसके  कई वरिष्ठ नेता अब यूपीए सरकार पर हमला करने की बजाए अपने पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ मोर्चा खोले हैं। दूसरी ओर यूपीए सरकार अब लगातार लोक लुभावने कदम उठाने में लग गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed