फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp in trouble on gurumurthy tweet

गुरुमूर्ति के ट्वीट पर बवाल, मुश्किल में भाजपा

Wed, 14 Nov 2012 12:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 14 Nov 2012 12:34 PM IST
विज्ञापन
bjp in trouble on gurumurthy tweet
राष्ट्रीय स्वयं संघ के विचारक एस गुरुमूर्ति के ट्वीट ने भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोल दिया है और नितिन गडकरी के मु्द्दे पर पार्टी की चुप्पी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि गुरुमूर्ति भाजपा अध्यक्ष का क्लीनचिट देने से पलट गए हैं और भाजपा इस अब तक खामोश है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को गुरुमूर्ती ने ट्विटर पर कहा, 'मैंने कभी भी नितिन गडकरी को क्लीन चिट नहीं दी। मैं ऐसे इंसान को क्लीन चिट नहीं दे सकता जिसे मैं पूरी तरह जानता नहीं हूं। मैं गडकरी को कतई नहीं जानता।' गुरुमूर्ति के बयान पर मीडिया हलकों में बहस शुरु हुई तो उन्होंने अपने ट्वीट को हटा लिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी के मुद्दे पर मुझे गलत समझा जा रहा है। मैंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि गडकरी पर मीडिया का आरोप गलत है। यदि यह क्लीन चिट है तो मैंने दिया है। लेकिन गुरुमूर्ति के ट्वीट पर दिग्विजय सिंह ने कहा, हमें क्लीन चीट से कोई मतलब नहीं है। गडकरी इस बात को खारिज नहीं कर सकते कि उनकी कंपनियों में फर्जी तरीके से निवेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भाजपा नेता राम जेठमलानी द्वारा नितिन गडकरी से अध्यक्ष पद से इस्तीफा मांगे जाने के बाद हुई पार्टी की कोर कमेटी के बैठक में एस गुरुमूर्ति ने नितिन गडकरी का क्लीनचिट दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed