फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bjp got complete majority in lok sabha election

चारों दिशाओं में लहराया मोदी के नाम का परचम

Fri, 16 May 2014 10:04 PM IST
Updated Fri, 16 May 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
Bjp got complete majority in lok sabha election

देश के 16वें लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की लहर ने उत्तर भारत में सिमटी भाजपा को लगभग पूरे देश में फैला दिया।

विज्ञापन


तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और अरुणाचल प्रदेश में मजबूत मौजूदगी दर्ज कराते हुए 272 का आंकड़ा पार करने वाली भाजपा ने उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक अपना परचम लहरा दिया है।

इतना ही नहीं करीब 81 करोड़ लोगों के जनादेश ने भाजपा को आजाद भारत की पहली गैर कांग्रेसी पार्टी बना दिया है, जिसने अपने दम पर बहुमत हासिल किया है।

1984 के बाद पहली बार म‌िला बहुमत

Bjp got complete majority in lok sabha election

इस चुनाव नतीजे में एक और खास बात सामने आई है कि शहरों और महानगरों की पार्टी मानी जाने वाली भाजपा को दूर दराज के गांवों में भी जमकर वोट मिले।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने जीत के बाद बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि लोग भाजपा को शहरों में सिमटी हुई पार्टी मानते थे। लेकिन गांवों के लोगों ने वोट दे कर भाजपा को स्वीकार किया है। देश को 30 साल बाद पूर्ण बहुमत वाली सरकार मिल रही है।

इससे पहले 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या से पैदा हुई सहानुभूति लहर में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में 400 का आंकड़ा पार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी मुश्क‌िलें से जीत कांग्रेसी द‌िग्गज

Bjp got complete majority in lok sabha election

उसके बाद से केंद्र में कांग्रेस और भाजपा की अगुवाई में गठबंधन की सरकारें चलती रहीं। अब पहली बार ऐसा हुआ है जब गैर कांग्रेसी पार्टी अपने दम पर बहुमत ले कर आई है।

मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पहली बार दक्षिण के तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 2-2 सीट लेकर मजबूत पैठ की है। उधर पश्चिम बंगाल में दो, ओडिशा में तीन, असम में सात और अरुणाचल में भी दो सीटों पर झंडा गाड़ दिया।

इन राज्यों में भाजपा का कोई मजबूत आधार नहीं था। लेफ्ट और कांग्रेस का गढ़ रहे केरल में तिरुअनंतपुरम सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी शशि थरूर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजगोपाल से कुछ हजार वोटों से ही जीत पाए हैं।

इस सीट के परिणाम में जाहिर है कि केरल में भी भाजपा ने अपनी दस्तक दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed