{"_id":"5ed286b6-2b14-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-executive-member-shettigar-demands-that-gadkari-step-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी की मुश्किलें बढ़ी, अब शेट्टीगर ने इस्तीफा मांगा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गडकरी की मुश्किलें बढ़ी, अब शेट्टीगर ने इस्तीफा मांगा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 10 Nov 2012 02:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी की पार्टी अध्यक्ष पद पर दोबारा ताजपोशी की राह मुश्किल दिख रही है। राम जेठमलानी के बाद अब भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जगदीश शेट्टीगर ने गडकरी को अपने पद से इस्तीफा देने को कहा है। शेट्टीगर का कहना है कि गडकरी को अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को देखते अध्यक्ष पद छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
शेट्टीगर ने कहा कि नितिन गडकरी आरएसएस के कार्यकर्ता भी हैं। संघ का बुनियादी धर्म है कि वह पहले राष्ट्रहित देखता है और इसके बाद संगठन। इसलिए बतौर स्वयंसेवक होने के नाते मुझे पूरा यकीन है कि गडकरी मुल्क और पार्टी हित को देखते हुए फैसला लेंगे। साथ ही गडकरी को जनभावना की अनेदखी नहीं करनी चाहिए जो उनके इस्तीफे के पक्ष में है।
विज्ञापन
शेट्टीगर ने पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने हवाला मामले में कथित आरोप के बाद पद छोड़ दिया था। उल्लेखनीय है कि राम जेठमलानी और उनके बेटे महेश जेठमलानी भी गडकरी से इस्तीफे की मांग कर चुके हैं। जेठमलानी ने दावा किया था कि पार्टी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह, यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा भी गडकरी के इस्तीफे के पक्ष में हैं।
विज्ञापन